Visa Free Countries for Indians: अगर आप भी नए साल में घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप इन देशों में घूमने निकल सकते हैं। यहां भारतीयों को एंट्री करने के लिए वीजा लेकर जाने की जरूरत नहीं है। आप उन देशों में एयरपोर्ट पर जाकर वीजा ले सकते हैं। अगर आप भी नए साल के लिए विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आप इन देशों का ऑप्शन देख सकते हैं। इन देशों में भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस मिलती है। अपने पलों को यादगार और खास बनाने के लिए आप भी इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
इन 57 देशों में भारतीयों के लिए है एंट्री फ्री
भूटान, बोलीविया, ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड्स, बुस्र्न्दी, कंबोडिया, केप वर्डे द्वीप समूह, कोमोरो द्वीप, जिबूती, डोमिनिका, अल साल्वाडोर, फ़िजी, गैबॉन, ग्रेनेडा, गिनी-बिसाऊ, हैती, इंडोनेशिया, ईरान, जमैका, जॉर्डन, कजाखस्तान, लाओस, मकाओ (SAR चीन), मेडागास्कर, मालदीव, मार्शल द्वीपसमूह, मॉरिटानिया, मॉरीशस, माइक्रोनेशिया, मोंटेसेराट, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, नेपाल, नियू, ओमान, पलाऊ द्वीप समूह, कतर, रवांडा, समोआ, सेनेगल, सेशेल्स, सेरा लिओन, सोमालिया, श्रीलंका, सेंट किट्स और नेविस, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते, चल देना, त्रिनिदाद और टोबैगो, ट्यूनीशिया, तुवालू, वानुअतु और ज़िम्बाब्वे में बिना वीजा की एंट्री कर सकते हैं।
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घोषणा की कि विदेशी टूरिस्टों को को जनवरी 2024 से देश में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होगी।
ईरान ने भी 33 देशों के यात्रियों के लिए वीजा की आवश्यकता को माफ कर दिया, जिसमें भारत भी शामिल है।
थाईलैंड भारतीयों के बीच घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन बन गया है। सस्ता होने के साथ यहां मार्च 2024 तक भारतयों को वीजा फीस भी नहीं देनी है। बड़ी संख्या में भारतीय यहां घूमने के लिए जाते हैं।
वियतनाम भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रहा है। हालांकि, आपको यहां जानें से पहले वियतनाम इमिग्रेशन डिपार्टमेंट से प्री-अप्रूवल लेटर लेना होगा। आप यहां अपनी पत्नी के साथ आ सकते हैं या बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यह जगह परफेक्ट है।
मलेशिया भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस दे रहा है। अपने देश में टूरिज्म को अट्रैक्ट करने के लिए ज्यादातर देश भारतीयों को ये ऑफर कर रहा है।
खूबसूरत पहाड़ियों और मैदानों के लिए मशहूर भूटान बहुत ही खूबसूरत देश है। हम भारतीय ही नहीं विदेशी भी यहां आने का सपना देखते हैं। भूटान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शानदार जगहों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। भारतीयों को यहां बिना वीजा के यात्रा करने की इजाजत कुछ शर्तों पर मिलती है। इतना ही नहीं पड़ोस में होने की वजह से यह जगह भारतीयों के लिए इतनी भी महंगी भी नहीं होगी। वीजा के लिए आपको यहां आईडी प्रूफ देना होगा।
हम नेपाल को कैसे भूल सकते हैं। यहां आकर कम से कम एक बार नेपाल घूमने का सपना तो हर किसी का होता है। भारतीयों के लिए अच्छी बात यह है कि इस देश की आपको ज्यादा कीमत नहीं लगेगी। अगर वीजा की बात करें तो भारतीयों को यहां वीजा की जरूरत नहीं है।
मॉरीशस का नाम भी उन देशों में शामिल है जो बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। मॉरीशस में वीजा ऑन अराइवल मिल रहा है। कपल्स के बीच मॉरीशस सबसे फेवरेट है, यहां आप बीच और जंगलों के बीच घूमने जा सकते हैं।