New Year Rules 2023: NPS पर मिलेगा 5% गारंटी रिटर्न से लेकर बैंक लॉकर के बदल जाएंगे नियम, होंगे ये 5 बदलाव

Rules Changing from 1st January 2023: नया साल 2023 बस आने ही वाला है और हम सभी नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां कुछ लोग अगले साल में नए काम करने की लिस्ट बनाने में बिजी हैं, वहीं कुछ नए साल के लिए रिजोल्युशन बना रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनका असर नए साल में आप पर पड़ने वाला है

अपडेटेड Dec 30, 2022 पर 9:36 AM
ये नियम रसोई गैस सिलेंडर, CNG, PNG, क्रेडिट कार्ड और बैंक लॉकर्स से जुड़े हैं।

Rules Changing from 1st January 2023: नया साल 2023 बस आने ही वाला है और हम सभी नए साल के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां कुछ लोग अगले साल में नए काम करने की लिस्ट बनाने में बिजी हैं, वहीं कुछ नए साल के लिए रिजोल्युशन बना रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनका असर नए साल में आप पर पड़ने वाला है। नए कैलेंडर ईयर में कुछ नियमों में बदलाव होने वाला है। ये नियम रसोई गैस सिलेंडर, CNG, PNG, क्रेडिट कार्ड और बैंक लॉकर्स से जुड़े हैं। सरकार के इन नियमों का पालन करना आपके लिए भी जरूरी है। ये सारे नियम नए साल के पहले महीने के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएंगे।

बदल जाएंगे NPS के नियम

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पैसा निकालने के नियम 1 जनवरी 2023 से बदलने वाले हैं। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीएफआरडीए (PFRDA) ने पार्शियल विड्रॉल को लेकर नया आदेश जारी कर दिया है। ये नियम केंद्र, राज्य और केंद्रीय स्वायत्त निकाय के कर्मचारियों पर लागू होगा। NPS में कम से कम 3 साल के लिए निवेश होना जरूरी है। सब्सक्राइबर अपने कुल योगदान का 25 फीसदी की विड्रा कर सकता है। पूरे पीरियड में सिर्फ तीन बार ही विड्रा कर सकते हैं। पार्शियल विड्राल कुछ अहम वजह से ही कर पाएंगे।


नए बैंक लॉकर नियम

बैंक लॉकर नियमों में RBI के बदलावों के बाद ग्राहकों को अब अपडेटेड लॉकर एग्रीमेंट लेने होंगे। ये नियम 1 जनवरी 2023 से लागू होगा। नए नियमों के लागू होने के बाद ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे। बैंक लॉकर में रखे सामान को कोई नुकसान होता है तो बैंक की जिम्मेदारी अब तय की जाएगी। बैंक को 31 दिसंबर तक के लिए एग्रीमेंट साइन करना होगा। ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव की जानकारी SMS के माध्यम से बैंक को देनी होगी।

5% गारंटीड रिटर्न के साथ NPS

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के तहत अब 10 साल तक 4 से 5 फीसदी का गारंटी रिटर्न मिलेगा। इस नए नियम को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) शुरू करेगा। चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय के मुताबिक अगले साल मई या जून से यह नियम लागू होगा।

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट

मोटर वाहन अधिनियम और केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के अनुसार सभी वाहनों में HSRP और कलर कोडेड स्टिकर होना चाहिए। नियमों के अनुसार किसी भी गाड़ी में HSRP और रंग-कोडित स्टिकर की कमी पाए जाने पर 5,000 रुपये से 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। टूव्हीलर पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की कीमत 365 रुपये और कार के लिए 600 रुपये से लेकर 1100 रुपये तय की गई है।

क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

कई बैंक 2023 से शुरू होने वाले क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए अपनी रिवार्ड पॉइंट योजना को बदलने के लिए तैयारी में हैं। आपके पास क्रेडिट कार्ड रिवार्ड पॉइंट्स को रिडीम करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय है।

Taking Stock: निफ्टी 68 अंक बढ़ा, सेंसेक्स में 224 अंकों की बढ़त, जानें शुक्रवार को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।