IRCTC: कोरोना के बाद ज्यादातार लोग विदेश घूमने निकल रहे हैं। अगर आपका भी बजट में विदेश घूमने का मन है तो IRCTC आपके लिए नए बजट टूर पैकेज लेकर आया है। अगर आपका भी नए साल में विदेश घूमने का मन है तो दुबई जा सकते हैं। फरवरी के लिए आईआरसीटीसी बजट टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। भारत से भी बड़ी संख्या में हर साल ट्रैवलर्स दुबई घूमने और नौकरी करने के लिए जाते हैं।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation – IRCTC) आपके लिए बजट में समाने वाला टूर पैकेज लेकर आया हुआ है। आप जनवरी और फरवरी में विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए अभी से बुकिंग कर सकते हैं।
5 रात और 6 दिन का है टूर पैकेज
IRCTC दुबई का 5 रात और 6 दिन का टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में दुबई का पॉम ट्री, नाइट सफारी, क्रूज राइड कराया जाएगा। आप दुबई में अकेले, परिवार या दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। साथ ही दुबई के समुद्र किनारे लहरों के साथ खेल सकते हैं।
दुबई जाने के लिए टूर पैकेज लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता से मिल रहा है। आपको फ्लाइट से दुबई ले जाया जाएगा। टूर पैकेज में फ्लाइट, होटल और फूड (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) का खर्च शामिल है। अपने पर्सनल खर्च के लिए आपको स्वयं खर्च करना होगा। इस टूर पैकेज में लोकल घूमने के लिए बस की सुविधा दी जाएगी। साथ ही टूरिस्ट गाइड की सुविधा भी मिलेगी। आपको पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार अगर एक व्यक्ति दुबई जाएगा तो 90,000 रुपये 1,10,000 रुपये देने होंगे। ये इस पर निर्भर करेगा कि आपने टूर पैकेज कहां से लिया है। यानी, आप दिल्ली से जा रहे हैं या मुंबई से या कोलकाता या अन्य किसी शहर से जा रहे हैं।