Get App

Nifty@20000 : म्यूचुअल फंड्स इनवेस्टर्स को निवेश की अपनी स्ट्रेटेजी में क्या बदलाव करनी चाहिए?

मार्केट के प्रमुख सूचकांक जब ऑल-टाइम हाई पर पहुंच जाते हैं तो सबसे बड़ा सवाल वैल्यूएशन को लेकर होता है। यह पूछा जाता है कि वैल्यूएशन ज्यादा है या सही है? स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स की वैल्यूएशन बहुत बढ़ी है। स्मॉलकैप और मिडकैपट स्टॉक्स में आई तेजी की वजह इन फंडों में निवशकों का जबर्दस्त निवेश है। पिछले दो साल में निवेशकों ने मिडकैप और स्मॉलकैप फंडों में सबसे ज्यादा निवेश किया है। इसके अलावा इन कंपनियों पर इनफ्लेशन का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2023 पर 5:11 PM
Nifty@20000 : म्यूचुअल फंड्स इनवेस्टर्स को निवेश की अपनी स्ट्रेटेजी में क्या बदलाव करनी चाहिए?
ACE MF के डेटा से पता चलता है कि निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) ने 2021 की शुरुआत से 48 फीसदी रिटर्न (absolute return) दिया है। इस दौरान Nifty Midcap 100 TRI ने 101 फीसदी और Nifty Smallcap 250 TRI ने 108 फीसदी रिटर्न दिया है।

Nifty ने 11 सितंबर को 20,000 का लेवल छू दिया। इसे लेकर इनवेस्टर्स में उत्साह हैं। खासकर म्यूचुअस फंड्स के निवेशक इसका जश्न मना रहे हैं, क्योंकि मार्केट में आई तेजी से उनके निवेश का रिटर्न भी बढ़ा है। स्मॉलकैप और मिडकैप फंड्स के निवेशकों ने बहुत अच्छा रिटर्न कमाया है। पिछले तीन साल में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन लार्ज कैप के मुकाबले बहुत अच्छा रहा है। PPFAS Asset Management Company के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर राजीव ठक्कर ने बताया कि हाल में शेयरों ने बहुत अच्छे रिटर्न दिए हैं। इनवेस्टर्स को फ्यूचर में इस रिटर्न के जारी रहने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। दरअसल, कुछ खास सेगमेंट के बहुत अच्छे प्रदर्शन ने कुछ चिंता भी पैदा की है। सवाल है कि क्या म्यूचुअसल फंड इनवेस्टर्स को अब अपनी इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी में बदलाव करनी चाहिए?

ज्यादा वैल्यूएशन को लेकर चिंता

मार्केट के प्रमुख सूचकांक जब ऑल-टाइम हाई पर पहुंच जाते हैं तो सबसे बड़ा सवाल वैल्यूएशन को लेकर होता है। यह पूछा जाता है कि वैल्यूएशन ज्यादा है या सही है? ACE MF के डेटा से पता चलता है कि निफ्टी 50 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) ने 2021 की शुरुआत से 48 फीसदी रिटर्न (absolute return) दिया है। इस दौरान Nifty Midcap 100 TRI ने 101 फीसदी और Nifty Smallcap 250 TRI ने 108 फीसदी रिटर्न दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें