Get App

शेयर बाजार धड़ाम, सोने ने किया मालामाल! एक साल में निफ्टी 5% टूटा, गोल्ड 35% उछला, जानिए अब कहां लगाना चाहिए पैसा

Nifty 50 vs Gold Returns: बीते एक साल में जहां भारतीय शेयर बाजार में गिरावट हुई है, वहीं सोने और अमेरिकी बाजारों ने 35% से ज्यादा का बंपर रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है। क्या आपको भी अब शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में लगा देना चाहिए? या फिर यह सिर्फ एक साल का छलावा है? जानिए क्या कहते हैं 20 सालों के आंकड़े और एक्सपर्ट्स की वो सलाह, जो आपके पोर्टफोलियो को नुकसान से बचा सकती है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 20, 2026 पर 3:44 PM
शेयर बाजार धड़ाम, सोने ने किया मालामाल! एक साल में निफ्टी 5% टूटा, गोल्ड 35% उछला, जानिए अब कहां लगाना चाहिए पैसा
बीते एक साल में जहां निफ्टी 50 5% तक टूट गया, वहीं सोने और अमेरिकी बाजारों ने 35% से ज्यादा का बंपर रिटर्न देकर सबको चौंका दिया है

Market Returns Comparison: बीते एक साल में भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। लेकिन अगर आप सोने या अमेरिकी बाजारों के आंकड़ों पर नजर डालेंगे, तो पूरी तस्वीर बदल जाएगी।

FundsIndia की 'वेल्थ कन्वर्सेशंस अगस्त 2026' रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल में जहां निफ्टी 50 TRI में 5.4% की गिरावट आई है, वहीं इसी दौरान सोने ने 35.3% और अमेरिकी बाजार S&P 500 ने 35.1% का बंपर रिटर्न दिया है। नैस्डैक 100 तो 48.4% के शानदार रिटर्न के साथ और भी आगे रहा है।

1 साल का खराब प्रदर्शन, लेकिन लंबे समय में कैसा रहा निफ्टी का रिकॉर्ड?

केवल एक साल के आंकड़ों को देखकर निराश होने की जरूरत नहीं है। लंबी अवधि में भारतीय इक्विटी का प्रदर्शन हमेशा मजबूत रहा है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें