Get App

2000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा GST? क्या है इस दावे की सच्चाई...जानें यहां

GST on UPI transactions : पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे जावे किए जा रहे थे कि यूपीआई पेमेंट को GST के दायरे में लाया जा सकता है। 2000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर 18 फीसदी जीएसटी लगाया जा सकता है। अब वित्त मंत्रालय ने ऐसे दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और दावे की सच्चाई को बताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2025 पर 8:43 PM
2000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा GST? क्या है इस दावे की सच्चाई...जानें यहां
सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि UPI लेनदेन पर कोई जीएसटी (GST) नहीं लगाया जाता।

GST on UPI transactions : सरकार ने उन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI लेनदेन पर GST लगाने की योजना बनाई जा रही है। वित्त मंत्रालय ने जारी एक बयान में इन दावों को “झूठा, भ्रामक और बिना किसी आधार के” बताया है। बयान में कहा गया, “सरकार के पास इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह खबर पूरी तरह गलत है।”

UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा GST? 

सरकार ने आम लोगों और व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि UPI के ज़रिए डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने की उसकी नीति जारी रहेगी और इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। वित्त मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि GST केवल उन्हीं चार्जेस पर लगाया जाता है जो पेमेंट गेटवे या अन्य माध्यमों द्वारा लगाए जाने वाले सर्विस शुल्क (जैसे Merchant Discount Rate - MDR) से जुड़े होते हैं।

सरकार ने दी ये जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें