Get App

LTCG पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! 3 साल बाद टैक्स होगा खत्म? SBI की इस रिपोर्ट से राहत का संकेत

LTCG Tax Relief: एसबीआई रिसर्च ने 3 साल से ज्यादा अवधि के शेयर निवेश पर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेंस (LTCG) टैक्स को पूरी तरह खत्म करने की सिफारिश की है। इससे सरकार को होने वाले ₹40,000-50,000 करोड़ के नुकसान को आसानी से झेला जा सकता है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली रोकने, रिटेल टैक्स छूट सीमा को ₹2 लाख तक बढ़ाने और एसटीटी में 50% बढ़ोतरी वाले इस बड़े प्रस्ताव की हर एक डिटेल जानिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 9:45 AM
LTCG पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! 3 साल बाद टैक्स होगा खत्म? SBI की इस रिपोर्ट से राहत का संकेत
SEBI ने बीते दिन एक ऐसा प्रस्ताव दिया जिसके लागू होने से मार्केट में हरियाली फिर से लौट सकती है

LTCG Tax Relief Proposal: भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। SEBI ने बीते दिन एक ऐसा प्रस्ताव दिया जिसके लागू होने से मार्केट में हरियाली फिर से लौट सकती है। इसी बीच SBI रिसर्च ने भी एक बड़ा प्रस्ताव सामने रखा है।

अपनी ताजा 'इकोवूलैप' रिपोर्ट में एसबीआई रिसर्च ने कहा है कि सरकार राजकोषीय समेकन की दिशा में बिना किसी बड़े व्यवधान के सभी निवेशक श्रेणियों में लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेंस टैक्स (LTCG Tax) को खत्म कर सकती है। इससे FY28 में सरकार को ₹40,000 से ₹50,000 करोड़ का राजस्व नुकसान हो सकता है, जिसे आसानी से झेला जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार, टैक्स खत्म करने से होने वाली संभावित राजस्व हानि जीडीपी के महज 0.1 से 0.2 प्रतिशत के बराबर होगी, जिससे सरकार के राजकोषीय लक्ष्य प्रभावित नहीं होंगे।

क्यों पड़ी LTCG टैक्स खत्म करने की जरूरत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें