YEIDA रेजिडेंशियल प्लॉट का ड्रॉ दिसंबर की इस तारीख को होगा, नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट लेने का सुनहरा मौका

YEIDA Plot Scheme Draw Date 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ग्रेटर नोएडा में अपनी फेमस Diwali 2024 Residential Plot Scheme लॉन्च की थी। इस योजना के तहत 821 प्रीमियम रेजिडेंशियल प्लॉट्स सेल में मिल रहे हैं

अपडेटेड Dec 11, 2024 पर 4:40 PM
Story continues below Advertisement
YEIDA Residential Plot Scheme 2024 का ड्रॉ 27 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा।

YEIDA Plot Scheme Draw Date 2024: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने ग्रेटर नोएडा में अपनी फेमस Diwali 2024 Residential Plot Scheme लॉन्च की थी। इस योजना के तहत 821 प्रीमियम रेजिडेंशियल प्लॉट्स सेल में मिल रहे हैं। ये प्लॉट्स यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक और आगामी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के पास हैं। अब इस योजना के तहत प्लॉट का ड्रा 27 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

दिवाली 2024 रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम (YEIDA Diwali 2024 Residential Plot Scheme)

योजना कोड: RPS08(A)/2024

कुल प्लॉट्स: 821


स्थान: सेक्टर-24A, ग्रेटर नोएडा

प्लॉट साइज: 120, 162, 200, और 250 वर्ग मीटर

बेस रेट: ₹25,900 प्रति वर्ग मीटर

प्लॉट के अतिरिक्त चार्जेस

पार्क या ग्रीनबेल्ट के पास: 5%

कॉर्नर प्लॉट्स: 5%

18 मीटर से चौड़ी सड़क के पास: 5%

अधिकतम अतिरिक्त चार्ज: 15%

रिफंड और रिफंड पॉलिसी

रिफंड प्रोसेस:

आवंटन पत्र मिलने के 60 दिनों के अंदर पूरा पैसा रिफंड करना होगा।

रिफंड YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

जीएसटी अतिरिक्त लागू होगा।

रिफंड पॉलिसी:

असफल आवेदकों को उनका रजिस्ट्रेशन अमाउंट वापस कर दिया जाएगा।

एक साल के अंदर रिफंड पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा।

एक साल के बाद रिफंड पर SBI के सेविंग अकाउंट की दर के अनुसार ब्याज मिलेगा।

लीज की शर्तें और डॉक्यूमेंट

लीज पीरियड: 90 साल

लीज रेंट: कुल प्लॉट कीमत का 10%, जिसे लीज डीड से पहले जमा करना होगा।

डॉक्यूमेंट चार्ज: आवंटी को वहन किया जाएगा और यह पैसा वापिस नहीं किया जाएगा।

ड्रॉ डेट और रिजल्ट

YEIDA Residential Plot Scheme 2024 का ड्रॉ 27 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। ड्रॉ प्रोसेस ट्रांसपेरेंट और निष्पक्ष होगा। ड्रॉ के बाद विजेताओं की लिस्ट YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

कब होगा प्लॉट का ड्रॉ?

27 दिसंबर 2024 को ड्रॉ किया जाएगा। YEIDA दिसंबर की 27 तारीख को ड्रॉ निकालेगा। ग्रेटर नोएडा में प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका है।

Gold ETF में निवेश चार गुना बढ़ा, क्या आपको इनवेस्ट करना चाहिए?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।