Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojna) को सरकार ने गर्ल चाइल्ड के लिए शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के हिस्से के रूप में SSY की शुरुआत की। यह योजना एक गर्ल चाइल्ड की शिक्षा और शादी के खर्चों को कवर करने के लिए बनाई गई है। सुकन्या समृद्धि योजना माता-पिता को अपनी बेटियों के भविष्य के लिए एजुकेशन और शादी के खर्चों के लिए बड़ा फंड बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। ये अकाउंट गर्ल चाइल्ड के माता-पिता या कानूनी अभिभावक शुरू कर सकते हैं। जिस भी गर्ल चाइल्ड की उम्र 10 साल से कम है उनके लिए ये अकाउंट खोला जा सकता है।
