Offline UPI Payment: नहीं चल रहा इंटरनेट, तब भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट, यहां जानें ऑफलाइन पेमेंट करने का तरीका

Offline UPI Payment: देश में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ रहा है। देश में काफी लोग पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) पेमेंट करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम ऐसी जगह होते हैं जहां मोबाइल का इंटरनेट काम नहीं करता

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 2:17 PM
UPI Payment: आप अपने मोबालइल से बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

Offline UPI Payment: देश में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तेजी से बढ़ रहा है। देश में काफी लोग पेमेंट के लिए यूपीआई (UPI) पेमेंट करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम ऐसी जगह होते हैं जहां मोबाइल का इंटरनेट काम नहीं करता। इंटरनेट नहीं होने की वजह से कई बार पेमेंट नहीं कर पाते। आप बिना इंटरनेट के भी आसानी से यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं। यहां आपको ऑफलाइन यूपीआई पेमेंट का तरीका बता रहे हैं। आप अपने मोबालइल से बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

ऑफलाइन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट

अगर आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन नहीं है या सिगनल नहीं आ रहे हैं तो अपने फोन से *99# डायल करके UPI पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक बार UPI ऐप पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके साथ ही अपना फोन नंबर ही बैंक अकाउंट से लिंक करना है। देश में सभी मोबाइल कंपनियां अपने नेटवर्क पर *99# की सर्विस देती हैं। यह *99# सर्विस को हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में एक्सेस किया जा सकता है।


बिना इंटरनेट के भी कर सकते हैं UPI पेमेंट

जब आप *99# डायल करेंगे तो एक मेन्यू खुलेगा।

यहां आपको My Profile, Send Money, Receive Money, Pending Requests, Check Balance, UPI Pin और Transactions जैसे विकल्प दिखाई देंगे।

आपको पेमेंट करने के लिए Send Money कोई एक ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

इसके बाद आपको पैसे भेजने के लिए Send Money के सामने जो नंबर है, उसे डायल करना होगा।

UPI से पैसे भेजने का ऑप्शन सेलेक्ट करें। फिर उस ऑप्शन को सेलेक्ट करना, जिसमें आप रिसीवर को UPI के जरिए पेमेंट करना चाहते है।

उसके बाद जितने पैसे आपको भेजने है वो अमाउंड डालें और Send पर बटन दबा दें। इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए आपको सिर्फ 50 पैसे चार्ज देना होगा।

Jiwanram Sheoduttrai IPO: सेफ्टीवियर कंपनी का खुला आईपीओ, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।