Jiwanram Sheoduttrai IPO: सेफ्टीवियर कंपनी का खुला आईपीओ, पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

Jiwanram Sheoduttrai IPO: इंडस्ट्रियल सेफ्टीवियर बनाने वाली जीवनराम शेओदुत्तरई (Jiwanram Sheoduttrai) का आईपीओ आज खुल गया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 65.22 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। पैसे लगाने से पहले चेक करें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल्स और ग्रे मार्केट में इसके शेयर किस भाव पर हैं

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 1:54 PM

Jiwanram Sheoduttrai IPO: इंडस्ट्रियल सेफ्टीवियर बनाने वाली जीवनराम शेओदुत्तरई (Jiwanram Sheoduttrai) का आईपीओ आज खुल गया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। यह आईपीओ अगले हफ्ते मंगलवार 12 सितंबर तक खुला रहेगा। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर 15 रुपये यानी 65.22 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। एसएमई जीवनराम शेओदुत्तरई के आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एंट्री एनएसई एसएमई पर होगी।

Meson Valves IPO: खुल गया वॉल्व कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट में शेयर बने रॉकेट

Jiwanram Sheoduttrai IPO की डिटेल्स


जीवनराम शेओदत्तरई का 17.07 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 सितंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के तहत 23 रुपये के भाव और 6000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को फाइनल होगा और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 21 सितंबर को एंट्री होगी। इस आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार Cameo Corporate Services है।

Unihealth Consultancy IPO: ग्रे मार्केट में मजबूत हैं शेयर, निवेश से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 74.22 लाख नए शेयरों की बिक्री होगी। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ से जुड़े खर्चों को भरने में किया जाएगा।

EMS IPO: खुल गया पैसे लगाने का मौका, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Jiwanram Sheoduttrai के बारे में

यह कंपनी इंडस्ट्रियल सेफ्टी ग्लव्स और गारमेंट्स बनाती है। सर से लेकर पांव तक के लिए सेफ्टी के तौर पर पहने जाने वाले वर्कवियर को यह बनाती है। इसके अलावा यह हॉस्पिटल और होटल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले वियरेबल्स के अलावा बाकी कैजुअल वियर भी बनाती है। इसके ग्राहक अमेरिका, स्पेन, जर्मनी और बेल्जियम में भी हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका मुनाफा तेजी से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 2.98 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। अगले ही वित्त वर्ष 2022 में मुनाफा बढ़कर 1.50 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में बढ़कर 4.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।