Unihealth Consultancy IPO: ग्रे मार्केट में मजबूत हैं शेयर, निवेश से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

Unihealth Consultancy IPO: हेल्थकेयर सर्विसेज मुहैया कराने वाली यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी (Unihealth Consultancy) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में अगले हफ्ते मंगलवार 12 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट एक्टिविटी की बात करें तो इस एसएमई कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में मजबूत दिख रहे हैं। पैसे लगाने से पहले चेक करें पूरी डिटेल्स

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
Unihealth Consultancy IPO के तहत 126-132 रुपये के प्राइस बैंड और 1000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं।

Unihealth Consultancy IPO: हेल्थकेयर सर्विसेज मुहैया कराने वाली यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी (Unihealth Consultancy) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ में अगले हफ्ते मंगलवार 12 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट एक्टिविटी की बात करें तो इस एसएमई कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 30 रुपये यानी 22.73 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी।

Unihealth Consultancy IPO की डिटेल्स

यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी का  56.55 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 सितंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के तहत 126-132 रुपये के प्राइस बैंड और 1000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को फाइनल होगा और एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 21 सितंबर को एंट्री होगी। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 42.84 लाख नए शेयरों की बिक्री होगी। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल ज्वाइंट वेंचर युगांडा के कंपाला में स्थित विक्टोरिया हॉस्पिटल, नाइजीरिया में ज्वाइंट वेंचर यूएमसी ग्लोबल हेल्थ, तंजानियार में सब्सिडियरी बॉयोहेल्थ में निवेश के साथ-साथ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।


EMS IPO: खुल गया पैसे लगाने का मौका, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

Unihealth Consultancy के बारे में

यूनीहेल्थ कंसल्टेंसी मुंबई में स्थित है और इसका कारोबार भारत के अलावा अफ्रीका के भी कई देशों में फैला हुआ है। यह मेडिटल सेंटर, हॉस्पिटल, कंसल्टेंसी सर्विसेज, दवाईयों और मेडिकल वैल्यू ट्रैवल जैसे बिजनेस सेगमेंट में है। इसके क्लाइंट्स भारत के अलावा युगांडा, नाइजीरिया, तंजानिया, केन्या, जिम्बाब्वे, अंगोला, इथियोपिया, मोजांबिक और कांगो से हैं। वित्तीय सेहत की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 101 फीसदी बढ़कर 7.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान रेवेन्यू भी 21 फीसदी उछलकर 46.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।