Reliance Jio Cheapest Plan: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों के लिए गदर प्लान लेकर आया है। ये प्लान जियो के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में शामिल है। जियो का ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यहां आपको रिलायंस जियो के सबसे सस्ते 155 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस प्लान की खासियत यही है कि ये 155 रुपये में 28 दिन की वैलिडिटी देता है। अगर इस प्लान के एक दिन के खर्च को देखें तो वह सिर्फ 5 रुपये आता है। आइए जानते हैं इस प्लान की क्या खासियत है।
रिलायंस जियो का 155 रुपये का प्लान (Reliance Jio Rupees 155 Plan)
रिलायंस जियो के 155 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी ग्राहकों को मिलती है। ग्राहकों को 155 रुपये में 28 दिनों तक इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इस प्लान में आपको 28 दिन के लिए 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में आपको वैलिडिटी और कॉल दोनों का फायदा मिलेगा।
ये हैं जियो प्लान के फायदे
जब इस प्लान में डेटा खत्म हो जाएगा तो इंटरनेट खत्म नहीं होगा लेकिन स्पीड जरूर कम हो जाएगी। डेटा खत्म होने के बाद इसमें लोकल और STD कॉल की सुविधा मिलती रहेगी। इस प्लान में ग्राहकों को 300SMS मिलते हैं।
जियो के ग्राहक 155 रुपये के इस प्लान को My Jio ऐप से खरीद सकते हैं। वहां से आप प्लान खरीद सकते हैं।