Omicron India Live Updates: देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2,85,401 है और वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,48,67,80,227 पहुंच गया है
इटली से अमृतसर आई एक फ्लाइट में 179 में से 125 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं, सभी यात्रियों को सुरक्षित ढंग से आइसोलेट किया जा रहा है। वहीं सभी यात्रियों के सैंपल ओमीक्रोन जांच के लिए जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भी भेजे गए हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने भी ट्वीट कर बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं।
कोरोना महामारी का सबसे अधिक प्रकोप यूरोपीय देशों में देखा जा रहा है। EU (European Union) में बुधवार को एक दिन में लगातार 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
देश में ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे और कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन 2022 (Vibrant Gujarat Summit 2022) को टाल दिया गया है। इस समिट का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले थे। यह समिट गुजरात के गांधीनगर में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक होना था। इसकी नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए 64वें ग्रैमी अवार्ड्स (Grammy Awards) शो को टाल दिया है। यह शो अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को होना था।
IIT गुवाहाटी में 60 लोगों के कोरोना संक्रमित होने के बाद कंटेनमेंट जन घोषित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सभी मामले पिछले 6 दिनों में सामने आए हैं। इसमें कैंपस में अंदर जाने और बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,665 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8 मरीजों की मौत हो गई है और 2,239 मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 23,307 है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 15,166 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 3 मरीजों की मौत हो गई है और 714 मरीज ठीक हुए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 61,923 है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 26,538 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 08 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में 5,331 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब ओमीक्रोन के 797 मामले हो गए हैं। जिसमें से 330 मरीज ठीक हो चुके हैं।
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4,801 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 29 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन में 1813 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 22,910 है। वहीं अब तक कुल 48,895 मरीजों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं।
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 153.90 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 18.43 करोड़ से ज्यादा डोज है।हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 153.90 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 18.43 करोड़ से ज्यादा डोज है।
महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 797 हो गए हैं।
दिल्ली में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 465 और राजस्थान में 236 मामले हो गए हैं।
केरल में 234 और कर्नाटक में 226 ओमीक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं।
गुजरात में 204, तमिलनाडु में 121 और तेलंगाना में 94 ओमीक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं।
देश में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 2,630 हो गए हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमीक्रोन के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 797 और दिल्ली में 465 ओमीक्रोन के मामले पाए गए हैं। देश मे ओमीक्रोन के 2,630 मामलों में से 995 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 05 जनवरी तक कुल 68,53,05,751 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 5 जनवरी को 14,13,030 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,48,67,80,227 पहुंच गया है।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 19,206 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,43,41,009 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 2,85,401 है और अब तक कुल 4,82,876 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,51,09,286 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 90,928 नए मामले सामने आए हैं और 325 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 5 जनवरी को 58,097 नए मामले सामने आए थे और 534 लोगों की मौत हो गई थी।
दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी दिनों दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।