Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 15, 2021 / 12:27 PM IST

Omicron India Live Updates: एक दिन में कोरोना संक्रमण के 6,984 नए मामले आए सामने, 247 लोगों की मौत

Omicron India Live Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 87,562 हो गई है और वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,34,61,14,483 पहुंच गया है

भारत में ओमीक्रोन का बढ़ा खतरा
भारत में ओमीक्रोन का बढ़ा खतरा
DECEMBER 15, 2021 / 12:27 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने संजय कपूर की जुहू इमारत को सील कर दिया है। करण जौहर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। करण के अलावा उनकी मां हीरू जौहर और उनके 10 स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट किया गया है। इसके अलावा करण जौहर जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसके 40 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ है। बीएमसी की टीम ने करण जौहर का घर सैनिटाइज कराया है।

    DECEMBER 15, 2021 / 10:00 AM IST

    देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 45 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 407 है और अब तक कुल 14,16,286 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,41,793 पहुंच गई है। अब तक कुल 25,100 मरीजों की मौत हो चुकी है।

      DECEMBER 15, 2021 / 9:58 AM IST

      नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी. के. पाल ने कहा कि हम ओमीक्रोन के संबंध में स्थिति को देख रहे हैं और दुनिया इसके विज्ञान को समझने की कोशिश कर रही है। लेकिन आज और आने वाले समय में हमें प्रत्येक वयस्क को कोविड के दो टीके लगाने का कार्य पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।

        DECEMBER 15, 2021 / 9:56 AM IST

        केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,377 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 28 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन में 4,073 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 35,410 है। वहीं राज्य में अब तक कुल 43,344 मरीजों की मौत हो चुकी है।

          DECEMBER 15, 2021 / 9:53 AM IST

          मुंबई में आज से कक्षा-1 से कक्षा-7 के लिए सभी स्कूल फिर से खुल गए हैं। इसमें कोरोना गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी है।

            DECEMBER 15, 2021 / 9:51 AM IST

            देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,34,61,14,483 पहुंच गया है।

              DECEMBER 15, 2021 / 9:49 AM IST

              यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 8,168 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,41,46,931 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 87,562 है और अब तक कोरोना वायरस से 4,76,135 मरीजों की मौत हो चुकी है।

                DECEMBER 15, 2021 / 9:45 AM IST

                Omicron India Covid Live Updates: देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,984 नए मामले सामने आए हैं र 247 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 14 दिसंबर को 5,784 नए मामले सामने आए थे और एक दिन में 252 लोगों की मौत हो गई थी।