Omicron से अभी आपको कितना खतरा है? अमेरिका वैज्ञानिक ने दी बड़ी जानकारी

वैज्ञानिक अमिता गुप्ता ने कहा है कि जब तक दुनिया में सभी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता, तब तक कोई भी कोविड से सुरक्षित नहीं है

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 9:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Omicron variant अभी भी खतरनाक साबित हो सकता है

ओबामा प्रशासन के दौरान यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के डायरेक्टर रहे डॉ टॉम फ्रीडेन (Dr Tom Frieden) ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस का सबसे घातक ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron variant) अभी भी खतरनाक साबित हो सकता है।

बता दें कि कोरोना महामारी जबसे शुरू हुई है तबसे अब तक कई अलग-अलग वेरिएंट सामने आ चुके हैं। इनमें से कुछ वेरिएंट घातक होते हैं तो कुछ तेजी से फैलते हैं। कोविड का नया वेरिएंट ओमीक्रोन लोगों के बीच अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है।

मास्क लगाने की अपील


CDC के पूर्व डायरेक्टर ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि यदि आप इम्यूनोसप्रेस्ड हैं (या सिर्फ बीमार होने के बारे में चिंतित हैं) और आपके आसपास के लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, तो खुद N95 लगाने पर विचार करें। उन्होंने आगे कहा कि देश भर (अमेरिका) में लोग अब मास्क का कम इस्तेमाल कर रहे हैं और कोविड के मामले बढ़ रहे हैं।

दुनिया में सभी का वैक्सीनेशन होने के बाद ही सुरक्षित होंगे लोग

इस बीच, जॉन्स हॉपकिन्स की वैज्ञानिक अमिता गुप्ता ने कहा है कि जब तक दुनिया में सभी का वैक्सीनेशन नहीं हो जाता, तब तक कोई भी कोविड से सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि वैश्विक वैक्सीन असमानता भारत के भीतर और विश्व स्तर पर एक मुद्दा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने फेक न्यूज फैलाने के मामले में 16 YouTube चैनलों को किया ब्लॉक, 6 पाकिस्तान से हो रहे थे ऑपरेट

पीटीआई को इमेल के जरिए दिए एक इंटरव्यू में गुप्ता ने कहा कि अफ्रीका महाद्वीप में वर्तमान में 20 प्रतिशत से भी कम आबादी को वैक्सीन लगाया गया है और अफ्रीका में अभी भी 2 प्रतिशत से कम टीकाकरण वाले देश हैं।

एक बार फिर बढ़ रहे हैं केस

चौथी लहर की आशंका के बीच देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी के अलावा यूपी, हरियाणा, केरल और महाराष्ट्र में पिछले दो-तीन दिनों में केस बढ़े हैं। पिछले कुछ महीनों में मामलों में कमी आई थी, जिसे देखते हुए कई राज्यों ने कोरोना गाइडलाइन को हटा दिया था। अब कुछ दिनों से एक बार फिर बढ़ते मामलों ने सभी को चिंता में डाल दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।