Indian Currency : भारत सरकार की तरफ से 1 रुपये का नोट भले ही चलन में बंद हो गया हो। लेकिन अगर आपके पास है तो इसकी कीमत हजारों रुपये में है। आपने सुना भी होगा कि पुराने सिक्कों और नोटों की कीमत बहुत अधिक होती है।
अगर आपके पास इस तरह का 1 रुपये का नोट है तो यह नोट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में 45,000 रुपये का बिक रहा है। इस नोट पर 1957 में गवर्नर HM पटेल के साइन किए गए हैं। साथ ही इस नोट का सीरियल नबंर 123456 है।
बता दें कि 26 साल पहले भारत सरकार ने अपना 1 रुपये का नोट बंद कर दिया था। 1 जनवरी 2015 में इसकी प्रिटिंग दोबारा शुरू हुई। हालांकि कई लोगों के पास पुराने नोट अभी भी होंगे।
कहां होगी इन नोट की बिक्री
मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 रुपये का यह नोट Coinbazzar वेबसाइट पर बेच सकते हैं। यहां पुराने 1 रुपये के बंडल की मूल कीमत 49,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद वेबसाइट ने कीमत 44,999 रुपये तय की है। इसके लिए आपको इस वेबसाइट के शॉप सेक्शन (Shop Section) में जाना होगा। इसके बाद आपको नोट बंडल कैटेगरी में जाना होगा। जहां आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
