2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन, जानिए कैसे बदल सकते हैं नोट

Rupees 2,000 Note: 19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 2,000 रुपये के नोट को बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। डेडलाइन खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसी पीरियड में आपको 2,000 रुपये के नोट को बदलने की प्रक्रिया को पूरा करने होगा

अपडेटेड Sep 25, 2023 पर 5:34 PM
19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

Rupees 2,000 Note: 19 मई को आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। 2,000 रुपये के नोट को बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। डेडलाइन खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसी पीरियड में आपको 2,000 रुपये के नोट को बदलने की प्रक्रिया को पूरा करने होगा। RBI ने सभी आम लोगों से अनुरोध किया था कि लोग 30 सितंबर तक 2,000 हजार रुपये के नोट बैंकों में जमा कर दें या उनके बदले में दूसरे वैल्यू के नोट ले लें। अब बैंक से नोट बदलने के लिए सिर्फ 4 दिन का ही समय बचा है। आइए जानते हैं कि 2,000 रुपये के नोटों को कैसे बदला जा सकता है।

बैंक से नोट बदलने का तरीका

लोग 30 सितंबर तक अपने रिवाइज बैंक खातों में 2,000 रुपये के नोट जमा या बदल सकते हैं। यह सुविधा 23 मई से RBI और देश भर के अन्य सभी बैंकों की ब्रांच में मिल रही है। बैंक ब्रांच के नियमित कामकाज में परेशानी को कम करने के लिए 2,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये मूल्य तक के नोट बदले जा सकते हैं। 2,000 रुपये के नोट को बैंक खाते में जमा करने के लिए KYC नियमों का पूरा होना जरूरी है।


93 फीसदी से अधिक 2,000 रुपये के नोट आए वापिस

सितंबर की शुरुआत में आरबीआई की जानकारी के मुताबिक चलन से हटाए गए 2,000 रुपये के कुल 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। आरबीआई के एक बयान के मुताबिक बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त 2023 तक बैंकों में जमा किए गए 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि 31 अगस्त को 0.24 लाख करोड़ रुपये मूल्य के केवल 2,000 रुपये के नोट चलन में थे।

सरकार इन लोगों को दे सकती है छूट

बैंकों से मिले डेटा के मुताबिक 2,000 रुपये के लगभग 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा कर दिये गए हैं। जबकि, 13 प्रतिशत नोटों को अन्य वैल्यू के नोट साथ एक्सचेंज किया गया है। हाल में साउथ इंडियन बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरबीआई उन लोगों के लिए विशेष छूट ला सकता है जो विदेश में थे और ठीक नहीं थे, उनको इसमें कुछ छूट दी जा सकती है।

Dunzo की जल्द खत्म हो सकती है मुश्किलें, करीब ₹250 करोड़ की फंडिंग जुटाने के करीब कंपनी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।