Get App

Oracle Layoffs: मुनाफा बढ़ा, शेयर चढ़े.. लेकिन एक फैसले ने हजारों परिवारों की जिंदगी बदल दी

शेयर बढ़ रहे हैं, मुनाफा रिकॉर्ड स्तर पर है, लेकिन इन चमकते आंकड़ों के पीछे एक कड़वी सच्चाई छिपी है। एक ही फैसले ने हजारों लोगों की जिंदगी अचानक बदल दी। किसी के घर की EMI अटक गई, किसी के इलाज की चिंता बढ़ गई

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 5:01 PM
Oracle Layoffs: मुनाफा बढ़ा, शेयर चढ़े.. लेकिन एक फैसले ने हजारों परिवारों की जिंदगी बदल दी
शेयर बढ़ रहे हैं, मुनाफा रिकॉर्ड स्तर पर है, लेकिन इन चमकते आंकड़ों के पीछे एक कड़वी सच्चाई छिपी है।

शेयर बढ़ रहे हैं, मुनाफा रिकॉर्ड स्तर पर है, लेकिन इन चमकते आंकड़ों के पीछे एक कड़वी सच्चाई छिपी है। एक ही फैसले ने हजारों लोगों की जिंदगी अचानक बदल दी। किसी के घर की EMI अटक गई, किसी के इलाज की चिंता बढ़ गई, तो किसी को भविष्य की चिंता होने लगी। Oracle की हालिया छंटनी सिर्फ एक कॉर्पोरेट फैसला नहीं, बल्कि उन परिवारों की कहानी है जो एक ईमेल के साथ ही संकट में आ गए।

टेक दिग्गज Oracle ने 31 मार्च 2026 को एक बड़ा फैसला लेते हुए हजारों कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने 20,000 से 30,000 तक कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, जो उसकी कुल वर्कफोर्स का करीब 18% है। इन छंटनियों का असर भारत में भी देखने को मिला, जहां करीब 12,000 लोग पर असर हुआ।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कई कर्मचारियों को इसकी जानकारी अचानक मिली। कुछ लोगों को सुबह-सुबह ईमेल आया, जबकि कई का सिस्टम एक्सेस अचानक बंद कर दिया गया। यानी एक दिन पहले तक जो कर्मचारी कंपनी का हिस्सा थे, अगले ही दिन वह बेरोजगार हो गए।

आंकड़ों के पीछे छिपी असली कहानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें