पहला कदम का कारवां पहुंचा बड़ोदरा

जानकारों की राय है कि बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल है और आगे भी यही माहौल जारी रहेगा।

अपडेटेड Nov 26, 2018 पर 9:12 AM

सीएनबीसी-आवाज़ के फाइनेंशियल लिटरेसी मुहिम का कारवां आ पहुंचा है बड़ोदरा। सीएनबीसी-आवाज़ की टीम यहां बड़ोदरा के निवेशकों से इक्विटी निवेश पर चर्चा कर रही है जिसमें शामिल हैं एक्सिस सिक्योरिटीज के फंड मैनेजर विनोद बंगेरा और एसबीआई म्यूचुअल फंड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रजत चट्टोपाध्याय।

बाजार के माहौल पर बात करते हुए इन जानकारों की राय है कि बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल है और आगे भी यही माहौल जारी रहेगा। बाजार की इस गिरावट के घबराएं नहीं, निवेशक इस गिरावट का फायदा उठाते हुए सस्ते में मिल रहे अच्छे शेयरों में निवेश करें। गिरावट एक मौका है गिरावट से घबराएं नहीं। इस गिरावट में घबराकर शेयर कम कीमत पर न बेचें। इन जानकारों की गिरावट में लॉस बुक ना करने की सलाह है। बल्कि इस गिरावट में स्टॉक मार्केट सेल का फायदा उठाएं। लंबी अवधि तक लगातार निवेश से अच्छा फायदा होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।