Get App

पहला कदम सीजन-4 का काफिला पहुंचा रायपुर

पहला कदम सीजन-4 के इस एपिसोड में आपका स्वागत हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2018 पर 4:26 PM
पहला कदम सीजन-4 का काफिला पहुंचा रायपुर

पहला कदम सीजन-4 के इस एपिसोड में आपका स्वागत हैं। पिछले एपिसोड में हमने चर्चा शुरू की थी अलग-अलग एसेट क्लास पर। आज हम बात करने जा रहे हैं एसेट क्लास के तौर पर म्यूचुअल फंड के क्या फायदे हैं। बतौर एक्सपर्ट हमारे साथ हैं एक्सिस सिक्योरिटीज के फंड मैनेजर, विनोद बंगेरा और मध्य प्रदेश एंड छत्तीसगढ़ के रीजनल हेड कपिल मलिक और सीएनबीसी-आवाज़ के हमारे सहयोगी प्रदीप पंड्या। हमारे कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों पर अगर आपके जेहन में कोई सवाल है तो आप हमें हमारे फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और पहला कदम की वेबसाइट पर जाकर हम तक पहुंचा सकते हैं।

जानकारों का कहना है कि बाजार में कुछ स्टॉक्स ही 52वींकस हाई तक पहुंचे है और बाजार में एफआईआई का पैसा फिर से आना शुरु हुआ है। पहले की तुलना में अब म्यूचुअल फंड में निवेश में इजाफा हुआ है, जिसके चलते घरेलू बाजार में पैसे ज्यादा आये है। हालांकि बाजार की गिरावट में स्मालकैप इंडेक्स 18 फीसदी तक गिरा है, लेकिन लॉर्ज कैप के कुछ स्टॉक्स मे तेजी भी देखने को मिली है।

जानकारों के मुताबिक मार्केट गिरने पर कुछ नए निवेशकों ने पैसे लगाएं है। मौजूदा समय में बाजार में उतार-चढ़ाव का अंदेशा बना हुआ है। नोटबंदी और जीएसटी का बाजार पर असर हुआ है। बाजार की चाल दूसरी और तीसरी तिमाही अच्छी रहने के आसार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें