पहला कदम सीजन- 4 के पहले एपिसोड्स में आपका तहेदिल से स्वागत है। पहला कदम अपने सफर के 3 साल कामयाबी के साथ पूरे कर चुका है। इस दौरान आप सबका प्यार और समर्थन भरपूर मिला। सीएनबीसी-आवाज़ ने भी आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की। पिछले 3 साल में हमने बचत, टैक्स और निवेश से जुड़ी हर बारीकी को सीधी-सरल भाषा में समझाने की कोशिश की। हमने बैंकिंग और फाइनेंस की कठिन शब्दाबली की गांठे खोलकर आपको अपनी बोली में समझाने का प्रयास किया है।
