Get App

भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी आसमान छू रही है पेट्रोल की कीमतें, 127 रुपये पहुंच गया है दाम

भारत की तरह पाकिस्तान में भी पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2021 पर 1:58 PM
भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी आसमान छू रही है पेट्रोल की कीमतें, 127 रुपये पहुंच गया है दाम

भारत की तरह पाकिस्तान में भी पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लोकल मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने मिट्टी के तेल और हल्के डीजल तेल की कीमतों में क्रमशः 7.05 रुपये और 8.82 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

इस्लामाबाद ने 15 सितंबर को पेट्रोलियम की कीमतों में 5 रुपये से 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 127.30 रुपये प्रति लीटर, हाई-स्पीड डीजल की कीमत 122.04 रुपये प्रति लीटर, मिट्टी के तेल की कीमत 99.31 रुपये और हल्के डीजल तेल की कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। ये कीमतें शुक्रवार से लागू हो चुकी है।

पाकिस्तान के वित्त विभाग ने एक बयान में कहा कि तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (Ogra) ने पिछले दो हफ्तों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ विनिमय दर में बदलाव के आधार पर उच्च पेट्रोलियम कीमतों पर काम किया था।

सरकार ने LPG स्कीम का फायदा रोका, जिससे पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर सब्सिडी 92% तक घटी

डॉन के अनुसार बयान में कहा गया है कि प्रधान मंत्री इमरान खान ने सिफारिश के खिलाफ फैसला किया और उपभोक्ताओं को कीमतों में न्यूनतम वृद्धि को पारित कर दिया है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान सरकार अब तेल की कीमतों में हर 15 दिन में बदलाव करेगी। ताकि, पाकिस्तान स्टेट ऑयल की आयात लागत के आधार पर मासिक गणना के पिछले सिस्टम क जगह प्लैट्स ऑयलग्राम में प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय कीमतों को पारित किया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें