Get App

Parag Parikh Flexi Cap Fund: पराग पारिख में पैसा लगाना बंद कर रहे निवेशक? 6 महीने में 77% घटा निवेश

पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड में हर महीने आने वाला अनुमानित निवेश छह महीने में करीब 77% घट गया। मार्च में यह ₹3,950 करोड़ था, जो सितंबर में ₹900 करोड़ रह गया। हालांकि, फंड में अब भी पैसा आ रहा है। जानिए निवेश घटने की वजह, फंड ने किन शेयरों में पैसा लगाया और इसका रिटर्न कैसा रहा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 6:45 AM
Parag Parikh Flexi Cap Fund: पराग पारिख में पैसा लगाना बंद कर रहे निवेशक? 6 महीने में 77% घटा निवेश
Parag Parikh Flexi Cap Fund का हालिया प्रदर्शन कमजोर रहा है।

Parag Parikh Flexi Cap Fund: पराग पारिख फ्लेक्सी कैप फंड में हर महीने आने वाला अनुमानित निवेश तेजी से घटा है। मार्च 2026 में यह करीब ₹3,950 करोड़ था। सितंबर में घटकर सिर्फ ₹900 करोड़ रह गया। यानी 6 महीने में करीब 77% की गिरावट आई। हालांकि, फंड में पैसा आना बंद नहीं हुआ है। इसके बावजूद फंड मैनेजर ने नए शेयरों और दूसरे निवेश विकल्पों में पैसा लगाना जारी रखा है।

फंड की कैश होल्डिंग भी काफी घटी है। मार्च में कुल संपत्ति का 18.94% पैसा कैश में था। सितंबर में यह घटकर 9.77% रह गया। इस दौरान फंड को रियल एस्टेट, REITs और चुनिंदा ऑयल एंड गैस कंपनियों में निवेश के मौके मिले।

फंड में निवेश क्यों घटा?

PPFAS Mutual Fund के फंड मैनेजर राज मेहता ने Moneycontrol को बताया कि निवेश में कमी से फंड की रणनीति नहीं बदली है। उनके मुताबिक, फंड में अब भी नया पैसा आ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें