Passport New Rules: पासपोर्ट के नियमों में हुआ बदलाव, DigiLocker का इस्तेमाल हो गया है जरूरी, जानें कैसे करना होगा अप्लाई

Passport New Rules: अगर आप भी पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए डिजी लॉकर (DigiLocker) का इस्तेमाल करना होगा

अपडेटेड Aug 18, 2023 पर 11:50 AM
Passport New Rules: सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव कर दिया है।

Passport New Rules: अगर आप भी पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए डिजी लॉकर (DigiLocker) का इस्तेमाल करना होगा। अब नए पासपोर्ट के लिए डिजी लॉकर के जरिय सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। यहां आपको बता रहे हैं कि डिजी लॉकर क्या होता है और इसके जरिये कैसे आप अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं।

पासपोर्ट के लए नहीं होगी डॉक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी की जरूरत

विदेशी मामलों के मंत्रालय के मुताबिक अगर को भी व्यक्ति पासपोर्ट बनवाने के लिए DigiLocker के जरिए अपने डॉक्यूमेंट को अपलोड करता है तो उसे अपने एप्लिकेशन प्रोसेस के दौरान डॉक्यूमेंट्स की हार्डकॉपी ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे पासपोर्ट बनवाने का काम पहले से आसान हो जाएगा। एप्लिकेंट के समय की भी बचत हो जाएगी। सरकार के इस नए बदलाव से पासपोर्ट बनवाने का प्रोसेस पहले से आसान हो गया है।


अब करना होगा डिजी लॉकर का इस्तेमाल

पासपोर्ट अप्लाई करन के लिए एप्लिकेंट सरकारी प्लेटफॉर्म डिजी लॉकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आवेदकों को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करके आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। वह ये काम डिजी लॉकर के जरिये कर सकते हैं। सभी डॉक्यूमेंट अपलोड होने के बाद पासपोर्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाएगी और आवेदकों का समय भी बच जाएगा।

क्या होता है DigiLocker?

दरअसल, डिजी लॉकर ग्राहकों के लिए एक डिजिटल लॉकर है, जिसकी सुविधा भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Indian Ministry of Electronics and Information Technology) देता है। इसमें लोग अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन सेफ रख सकते हैं। डिजी लॉकर में आपका ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मार्कशीट आदि को ऑनलाइन सेफ रख सकते हैं। ये एक तरह से डिजीटल सेफ है जिसमें आप अपने डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्ट कॉपी रखते हैं।

प्ले स्टोर से DigiLocker ऐप करें डाउनलोड?

डिजीलॉकर (DigiLocker) का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से DigiLocker ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसमें अकाउंट बनाने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। डिजी लॉकर का टारगेट कागज का कम इस्तेमाल करा है और ई डॉक्यूमेंट्स को बढ़ावा देना है। डिजी लॉकर ऐप के जरिये आपक डैशबोर्ड पर लॉग इन कर अपने सभी डॉक्यूमेंट्स आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

कैसे बनाएं Digital Locker?

स्टेप 1- सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - Sign up के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर सबमिट कर दें और password डालें।

स्टेप 4 - इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।

स्टेप 5 - आपको OTP के अलावा फिंगरप्रिंट का भी ऑप्शन मिलेगा। दोनों में से किसी एक को सिक्योरिटी के लिए चुन सकते हैं।

स्टेप 6- इसके बाद आप यूजर नेम और पासवर्ड सबमिट कर अपने अकाउंट में लॉगिन कर दें।

Hot Stocks Today : मणप्पुरम फाइनेंस, HUDCO और प्राज इंडस्ट्रीज के स्टॉक में हो सकती है शॉर्ट टर्म में 27% तक कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।