Get App

जल्दी क्रेडिट कार्ड बिल भरने से बढ़ता है CIBIL स्कोर? जानिये क्या है सच

क्या आपने भी सुना है कि क्रेडिट कार्ड का बिल जल्दी भर देने से आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से बढ़ जाता है? बात पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन पूरा सच भी नहीं है। असल में आपका स्कोर सिर्फ एक आदत से नहीं, बल्कि पूरी फाइनेंशियल डिसिप्लिन से बनता है

Edited By: Sheetalअपडेटेड May 04, 2026 पर 4:16 PM
जल्दी क्रेडिट कार्ड बिल भरने से बढ़ता है CIBIL स्कोर? जानिये क्या है सच
क्या आपने भी सुना है कि क्रेडिट कार्ड का बिल जल्दी भर देने से आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से बढ़ जाता है?

क्या आपने भी सुना है कि क्रेडिट कार्ड का बिल जल्दी भर देने से आपका क्रेडिट स्कोर तेजी से बढ़ जाता है? बात पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन पूरा सच भी नहीं है। असल में आपका स्कोर सिर्फ एक आदत से नहीं, बल्कि पूरी फाइनेंशियल डिसिप्लिन से बनता है।

सबसे पहले समझते हैं कि सिबिल स्कोर क्या होता है। यह 300 से 900 के बीच का एक तीन अंकों का नंबर होता है, जो बताता है कि आप कर्ज चुकाने में कितने भरोसेमंद हैं। आमतौर पर 750 या उससे ज्यादा स्कोर को अच्छा माना जाता है और इसी आधार पर बैंक लोन या क्रेडिट कार्ड देते हैं।

क्या बिल पेमेंट से स्कोर पर असर पड़ता है?

जी हां, सबसे ज्यादा असर आपकी पेमेंट हिस्ट्री का होता है। अगर आप समय पर बिल भरते हैं, तो यह आपके स्कोर को मजबूत करता है। लेकिन अगर आप ड्यू डेट मिस करते हैं, तो इसका सीधा नेगेटिव असर पड़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें