Pensioners Pension Update: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लाखों पेंशनर्स को समय-समय पर कई तोहफें दिये जाते हैं। अब राज्य सरकार ने पेंशनर्स को एक और खुशखबरी सुनाई है। अब से आपकी पेंशन साल में दो बार बढ़ाई जाएगी। जुलाई महीने में आपकी पेंशन में 5% और जनवरी में 10% की बढ़ोतरी (पेंशन बढ़ोतरी) होगी। यानी इस हिसाब से कर्मचारियों की पेंशन में हर साल 15 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि इससे इस राज्य सरकार के कर्मचारियों को ही कितना फायदा होगा।
राजस्थान में नया कानून हुआ लागू
राजस्थान सरकार ने न्यूनतम आय गारंटी कानून लागू कर दिया है। राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने यह कानून लागू किया है। इस गारंटी कानून से हर साल पेंशन बढ़ेगी। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की भी गारंटी दी जाएगी।
2 किश्तों में होगी बढ़ोतरी
राज्य सरकार ने बताया है कि कर्मचारियों की पेंशन हर साल दो किश्तों में बढ़ाई जाएगी। जुलाई महीने में पेंशन में 5 फीसदी और जनवरी में 10 फीसदी बढ़ोतरी होगी। पेंशन लेने के एक साल बाद ही पेंशनर्स को बढ़ोतरी मिलेगी। यानी मंजूरी की तारीख से 1 साल बाद ही 15 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने बताया है कि मनरेगा के तहत आपको अतिरिक्त रोजगार भी मिलेगा। अब से 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा। अब लोग 125 दिन काम कर सकेंगे।
न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम की निगरानी के लिए चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में एक सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया है, जो समय-समय पर योजना की निगरानी करेगा। इसमें रूरल डेवलपमेंट पंचायती राज सेक्रेटरी, सोशल जस्टिस एम्पॉवरमेंट डिपार्टमेंट सेक्रेटरी, प्लानिंग डिपार्टमेंट सेक्रेटरी, फाइनेंस डिपार्टमेंट सेक्रेटरी, सेल्फ गवर्मेंट डिपार्टमेंट सेक्रेटरी आदि होंगे।
सरकार पर आएगा 2500 करोड़ का बोझ
इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा है कि न्यूनतम आय गारंटी योजना लागू होने के बाद राज्य सरकार पर 2500 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त बोझ आएगा।