राशन कार्ड होल्डर्स 30 जून तक जरूर करवा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा मुफ्त राशन

Ration Card: अगर आप सरकारी राशन या किसी योजना का फायदा ले रहे हैं, तो 30 जून तक अपना ये काम जरूर निपटा लें। सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC यानी ई-नो योर कस्टमर कराना अनिवार्य कर दिया है। इसकी आखिरी तारीख अब 30 जून 2025 है। यानी अब सिर्फ चार दिन का समय बचा है

अपडेटेड May 27, 2025 पर 12:09 PM
Story continues below Advertisement
Ration Card: अगर आप सरकारी राशन या किसी योजना का फायदा ले रहे हैं, तो 30 जून तक अपना ये काम जरूर निपटा लें।

Ration Card: अगर आप सरकारी राशन या किसी योजना का फायदा ले रहे हैं, तो 30 जून तक अपना ये काम जरूर निपटा लें। सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC यानी ई-नो योर कस्टमर कराना अनिवार्य कर दिया है। इसकी आखिरी तारीख अब 30 जून 2025 है। यानी अब सिर्फ चार दिन का समय बचा है। अगर इस तारीख तक आपने e-KYC नहीं करवाई, तो आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है। साथ ही सस्ता या मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा।

क्यों जरूरी है राशन कार्ड की e-KYC?

सरकार का मकसद राशन डिस्ट्रीब्यूशन प्रोसेस को ट्रांसपेरेंट और भ्रष्टाचार फ्री बनाना है। कई बार देखा गया है कि कुछ लोग फर्जी राशन कार्ड से या अपात्र होने के बावजूद राशन का लाभ लेते हैं। कुछ मामलों में तो व्यक्ति की मृत्यु के बाद भी उसके नाम पर राशन लिया जाता है।


इन्हीं सब गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने e-KYC प्रोसेस शुरू की है। इस प्रोसेस के तहत राशन कार्ड धारक और उनके परिवार के सदस्यों की पहचान आधार कार्ड से लिंक की जाती है, जिससे यह तय किया जा सके कि केवल वास्तविक और जरूरतमंद लोगों को ही फायदा मिले।

पहले थी 31 मार्च, अब बढ़ी है डेडलाइन

पहले सरकार ने e-KYC की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 रखी थी, लेकिन कई लोगों को तकनीकी दिक्कतों और जानकारी की कमी के कारण परेशानी हुई। इसलिए अब तारीख बढ़ाकर 30 जून 2025 कर दी गई है।

e-KYC कैसे कराएं?

1. ऑफलाइन तरीका

अपने नजदीकी राशन दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाएं।

साथ ले जाएं: राशन कार्ड और सभी परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड लेकर जाएं।

वहां POS मशीन से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (अंगूठा या चेहरा) कराया जाएगा।

आपका राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा

2. ऑनलाइन तरीका:

Mera Ration या Aadhaar Face RD जैसे ऐप्स डाउनलोड करें।

आधार नंबर डालें, OTP से वेरिफाई करें।

कैमरे से चेहरा स्कैन करें।

प्रोसेस पूरी होने के बाद e-KYC सफल मानी जाएगी।

अगर समय पर KYC नहीं कराई तो?

राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है।

सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।

नाम लाभार्थी लिस्ट से हटा दिया जाएगा।

दोबारा चालू कराने के लिए आवेदन देना होगा।

नाम कट जाए तो क्या करें?

नजदीकी खाद्य आपूर्ति कार्यालय या राशन की दुकान पर संपर्क करें

सही डॉक्यूमेंट के साथ दोबारा अप्लाई करें।

डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी (जैसे मोबाइल नंबर या आधार गलत) को ठीक कराएं।

अगर आप सरकारी राशन या किसी योजना पर निर्भर हैं, तो बिना देर किए e-KYC करवा लें। यह प्रोसेस बिल्कुल मुफ्त है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार और राशन कार्ड साथ रखें और जरूरत हो तो नजदीकी जन सुविधा केंद्र से सहायता लें। सरकार का यह कदम जरूरतमंदों तक सही समय पर सहायता पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।