Get App

2025 में रुपये-पैसे के मामले में नहीं करें ये 5 गलतियां, नहीं होगी आपको पैसे की कमी

साल 2025 की शुरुआत से पहले अपनी वित्तीय स्थिति पर पुनर्विचार करना जरूरी है। रुपये-पैसे के मामले में छोटी-छोटी गलतियां बड़े नुकसान का सबब बनती हैं। इन गलतियों को समझने और उनसे छुटकारा पाकर आप 2025 में समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 3:08 PM
2025 में रुपये-पैसे के मामले में नहीं करें ये 5 गलतियां, नहीं होगी आपको पैसे की कमी
कई लोग पर्सनल लोन या दूसरे माध्यम से कर्ज लेकर उसका निवेश स्टॉक मार्केट्स या दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स में करते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है।

यह साल विदा हो रहा है। 2025 की शुरुआत होने जा रही है। यह रुपये-पैसे से जुड़ी अपनी आदतों, अपने इनवेस्टमेंट, खर्च और इनकम पर विचार करने का सही वक्त है। रुपये-पैसे के मामले में छोटी-छोटी गलतियां बड़े नुकसान का सबब बनती हैं। इन गलतियों को समझने और उनसे छुटकारा पाकर आप 2025 में समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। फिर आपको कभी पैसे-रुपये की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

1.इनवेस्टमेंट प्लानिंग को फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं समझें

कई लोग इनवेस्टमेंट प्लानिंग (Investment Planning) और फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial Planning) को एक जैसा मान लेते हैं। यह गलत है। अगर आपने अपना इनवेस्टमेंट प्लान बनाया है तो इसका मतलब यह नहीं कि आपने फाइनेंशियल प्लानिंग बना लिया है। दरअसल, इनवेस्टमेंट प्लानिंग फाइनेंशियल प्लानिंग का सिर्फ एक हिस्सा है। फाइनेंशियल प्लानिंग में रुपये-पैसे से जुड़ी हर बात शामिल होती है। उदाहरण के लिए इमर्जेंसी फंड, इंश्योरेंस, कैश फ्लो, टैक्स एफिशियंसी और एस्टेट प्लानिंग फाइनेंशियल प्लानिंग के हिस्सा है। उधर, इनवेस्टेंट प्लानिंग में सिर्फ पैसे के निवेश से जुड़ी बातें आती हैं। इसलिए अगर आपने सिर्फ इनवेस्टमेंट प्लानिंग किया है तो आपको 2025 में फाइनेंशियल प्लानिंग पर भी फोकस करना होगा।

2. कर्ज लेकर नहीं करें इनवेस्टमेंट

कई लोग पर्सनल लोन या दूसरे माध्यम से कर्ज लेकर उसका निवेश स्टॉक मार्केट्स या दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स में करते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। इसकी वजह यह है कि पर्सनल लोन सहित हर तरह के लोन पर हमें इंटरेस्ट चुकाना पड़ता है। अगर इस पैसे के निवेश पर मिलने वाला रिटर्न कर्ज के इंटरेस्ट रेट से ज्यादा होगा तभी आपको फायदा होगा। लेकिन, हर इनवेस्टमेंट खासकर स्टॉक्स में निवेश के साथ काफी रिस्क जुड़ा होता है। अगर आपने कर्ज लेकर पैसा शेयरों में लगाया है और शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई है तो आपको काफी नुकसान हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें