Personal Loan Interest Rate: अगर आप बिना गारंटी के पर्सनल लोन लेना चाहते हैं? तो भारत के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक 5 लाख रुपये तक के लोन पर आकर्षक ब्याज दरें और आसान किश्तें ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, ब्याज दरें बैंक के अनुसार अलग-अलग हैं और आपकी क्रेडिट स्कोर, नौकरी की स्थिरता और मंथली इनकम जैसे कारणों पर निर्भर करती हैं।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे सस्ता पर्सनल लोन ऑफर कर रहा है, जिसकी ब्याज दर 9.50% से शुरू होती है और 5 लाख रुपये के लोन पर 5 साल की अवधि में मंथली किश्त लगभग 10,501 रुपये बैठती है।
SBI – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
एसबीआई 10.30% की शुरुआती ब्याज दर पर लोन दे रहा है, जिसकी EMI लगभग 10,697 रुपये होती है। इस बैंक में प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का अधिकतम 1.5% तक हो सकती है, जो 1,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच रहती है।
एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक दोनों की शुरुआती ब्याज दरें क्रमशः 10.90% और 10.85% हैं।
एचडीएफसी बैंक में 5 लाख रुपये के लोन की EMI 10,846 रुपये से शुरू होती है, जबकि प्रोसेसिंग फीस अधिकतम 6,500 रुपये तक जाती है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक में EMI 10,834 रुपये से शुरू होकर प्रोसेसिंग फीस अधिकतम 2% तक है।
कोटक महिंद्रा बैंक 10.99% की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है, जहां EMI 10,869 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, इसकी प्रोसेसिंग फीस थोड़ी अधिक यानी 5% तक हो सकती है।
एक्सिस बैंक 11.25% से लोन ऑफर कर रहा है, जिसकी EMI 10,934 रुपये के करीब है और प्रोसेसिंग फीस 2% तक है।
टाटा कैपिटल और बैंक ऑफ इंडिया
टाटा कैपिटल और बैंक ऑफ इंडिया जैसे अन्य बैंक भी 11.60% से लेकर 11.99% तक की ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं। इनमें EMI 11,021 रुपये से शुरू होती है। प्रोसेसिंग फीस टाटा कैपिटल में 4% तक और बैंक ऑफ इंडिया में केवल 1% तक ही है।
सरकारी बैंक जैसे पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी कम ब्याज दरों के साथ पर्सनल लोन दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, पंजाब एंड सिंध बैंक में ब्याज दर 10.35% से शुरू होती है और EMI 10,710 रुपये के करीब बनती है। इन बैंकों में प्रोसेसिंग फीस बहुत कम यानी 0.50% से 1% तक है।
यदि आप पर्सनल लोन लेने की सोच रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप ब्याज दर, EMI और प्रोसेसिंग फीस की अच्छे से तुलना करें। इससे न सिर्फ आपकी मंथली किश्तें कम रहेंगी, बल्कि कुल पैसा भी कम चुकाना होगा। इसके अलावा, एक अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको कम ब्याज दर पर लोन पाने में मदद कर सकता है।