Personal Loan: कौनसा बैंक दे रहा है सबसे सस्ता पर्सनल लोन? जानिये डिटेल्स

Personal Loan: अगर आप अचानक खर्चों के लिए बिना गारंटी (Collateral) के पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो भारत के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक किफायती ब्याज दरों और आसान किश्तों पर यह सुविधा दे रहे हैं

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 12:26 PM
Story continues below Advertisement
Personal Loan: अगर आप अचानक खर्चों के लिए बिना गारंटी (Collateral) के पर्सनल लोन लेना चाहते हैं।

Personal Loan: अगर आप अचानक खर्चों के लिए बिना गारंटी (Collateral) के पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, तो भारत के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक किफायती ब्याज दरों और आसान किश्तों पर यह सुविधा दे रहे हैं। हालांकि, किस ग्राहक को कितने ब्याज पर लोन मिलेगा, यह आपकी क्रेडिट हिस्ट्री, नौकरी की स्थिरता और मंथली इनकम पर निर्भर करता है।

सबसे सस्ता लोन – बैंक ऑफ महाराष्ट्र

फिलहाल बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर्सनल लोन पर सबसे आकर्षक ऑफर दे रहा है। यहां ब्याज दर 9.50% से शुरू होती है। अगर आप 5 लाख रुपये का लोन 5 साल की अवधि के लिए लेते हैं, तो आपकी मासिक किश्त (EMI) लगभग 10,501 रुपये होगी।


SBI – भरोसेमंद विकल्प

देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 10.30% से ब्याज दर पर पर्सनल लोन दे रहा है। यहां 5 लाख रुपये के लोन पर EMI लगभग 10,697 रुपये बैठती है। हालांकि, प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट का 1.5% तक हो सकती है, यानी कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 15,000 रुपये।

HDFC और ICICI Bank

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक HDFC और ICICI भी पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं।

HDFC Bank: ब्याज दर 10.90% से शुरू, EMI लगभग 10,846 रुपये, प्रोसेसिंग फीस अधिकतम 6,500 रुपये।

ICICI Bank: ब्याज दर 10.85% से शुरू, EMI लगभग 10,834 रुपये, प्रोसेसिंग फीस लोन अमाउंट का अधिकतम 2%।

कोटक महिंद्रा और एक्सिस बैंक

Kotak Mahindra Bank: ब्याज दर 10.99%, EMI 10,869 रुपये, लेकिन प्रोसेसिंग फीस सबसे ज्यादा यानी 5% तक हो सकती है।

Axis Bank: 11.25% की ब्याज दर पर EMI 10,934 रुपये से शुरू। प्रोसेसिंग फीस 2% तक।

अन्य बैंक और NBFC

टाटा कैपिटल: ब्याज दर 11.60%, EMI 11,021 रुपये, प्रोसेसिंग फीस 4% तक।

बैंक ऑफ इंडिया: ब्याज दर 11.99%, प्रोसेसिंग फीस केवल 1%।

सरकारी बैंक जैसे पंजाब एंड सिंध बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी प्रतिस्पर्धी दरों पर लोन दे रहे हैं। उदाहरण के लिए, पंजाब एंड सिंध बैंक में ब्याज दर 10.35% से शुरू होती है और EMI लगभग 10,710 रुपये बनती है। इन बैंकों की प्रोसेसिंग फीस 0.50% से 1% तक ही है।

लोन लेने से पहले क्या करें तुलना?

पर्सनल लोन लेने से पहले ब्याज दर, EMI और प्रोसेसिंग फीस की तुलना करना बेहद जरूरी है। छोटी सी ब्याज दर में भी फर्क लंबे समय तक बड़ी रकम बचा सकता है। साथ ही, एक अच्छा क्रेडिट स्कोर (750 या उससे ज्यादा) आपको कम ब्याज दर पर लोन दिला सकता है।

Digital Payment: सेफ ट्रांजेक्शन के लिए अब OTP के अलावा भी रहेंगे ऑप्शन, RBI लाया नए नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।