Personal Loan: ये 10 बैंक सबसे कम ब्याज दरों पर ऑफर कर रहे हैं पर्सनल लोन, चेक करें रेट

Personal loan Interest Rate: इमरजेंसी की स्थिति में पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन सबसे तेज और आसान तरीका है। पर्सनल लोन किसी भी कारण से लिया जा सकता है, चाहे वह क्रेडिट कार्ड का पेमेंट हो या फाइनेंशियल क्राइसिस से निपटना हो

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 5:58 PM
Story continues below Advertisement
पर्सनल लोन पर सभी बैंकों की ब्याज दरें अलग-अलग हैं।

Personal loan Interest Rate: इमरजेंसी की स्थिति में पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन सबसे तेज और आसान तरीका है। पर्सनल लोन किसी भी कारण से लिया जा सकता है, चाहे वह क्रेडिट कार्ड का पेमेंट हो या फाइनेंशियल क्राइसिस से निपटना हो। पर्सनल लोन का फायदा किसी भी जरूरत के लिए किया जा सकता है। पर्सनल लोन पर सभी बैंकों की ब्याज दरें अलग-अलग हैं।

पर्सनल लोन

पर्सनल लोन पर ब्याज दर अन्य मानदंडों के अलावा, बैंक और क्रेडिट स्कोर के आधार पर अलग होती है। इसके अलावा ब्याज दर का पैसा चुकाने के पीरियड पर भी निर्भर करता है। इसी तरह पर्सनल लोन की ईएमआई की रकम, पीरियड और ब्याज दर से तय होती है। पर्सनल लोन की ब्याज दर बैंक तय करते हैं। कोई भी बैंक पर्सनल लोन के तौर पर आवेदक को न्यूनतम 50,000 रुपये से 30 लाख रुपये तक जारी कर सकता है। ये लोन 1 साल से 5 साल के लिए दिया जाता है।


पर्सनल लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

यदि आप एक सैलरी क्लास से हैं तो अपनी कंपनी की तरफ से सैलरी सर्टिफिकेट, 3 सैलरी स्लिप, आईडी प्रूफ, पते का प्रूफ चाहिए होगा। यदि आप पहले से ही एक बैंक ग्राहक हैं और केवाईसी का पालन करने हैं तो पर्सनल लोन आसानी से मिल जाएगा।

ये 10 बैंक सबसे कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन दे रहे हैं..

बैंक ऑफ महाराष्ट्र- 84 महीने तक की पीरियड के लिए 10.00% ब्याज दर पर 20 लाख तक का पर्सनल लोन दे रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया- 84 महीने तक की पीरियड पर 20 लाख तक का लोन 10.25% ब्याज दर पर दे रहा है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक- 6-60 महीने की पीरियड पर 1 करोड़ तक की ब्याज दर 10.49% दे रहा है।

कोटक महिंद्रा बैंक - 50000 से 25 लाख रुपये तक 12-60 महीने की पीरियड के साथ 10.99% ब्याज दे रहा है।

फेडरल बैंक- 48 महीने की पीरियड के लिए 11.49% ब्याज दर पर 25 लाख तक का लोन दे रहा है।

बंधन बैंक- 50000 रुपये से 25 लाख रुपये तक का पैसा 60 महीने तक की पीरियड के लिए 11.55% ब्याज दर पर दे रहा है।

जेएंडके बैंक - 50000 रुपये से 25 लाख रुपये तक की पैसा 120 महीने की पीरियड के लिए 12.90% ब्याज दर पर दे रहा है।

कर्नाटक बैंक - 60 महीने तक की पीरियड के लिए 5 लाख तक की छूट 14.12% ब्याज दर पर दे रहा है।

सिटी यूनियन बैंक - 36 से 60 महीने की पीरियड के लिए 18.75% की ब्याज दर के साथ 1 लाख तक की छूट दे रहा है।

इंडसइंड बैंक - 12-60 महीने की पीरियड के लिए 10.25% से 32.02% ब्याज दर के साथ 30000 से 25 लाख रुपये दे रहा है।

Dealing Room Check: एक पीएसयू स्टॉक पर डीलर्स ने कराई बिकवाली और टाटा ग्रुप के स्टॉक में की खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।