PF Balance: मोदी सरकार ने 6.5 करोड़ लोगों को दिवाली गिफ्ट दिया है। EPFO प्रोविडेंट फंड (PF) के सब्सक्राइबर के खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करने लगा है। आप भी अपना पीएफ अकाउंट चेक कर लें कि आपके PF अकाउंट में अभी तक पैसा आया है या नहीं आया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप किस तरीके से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
देश के करीब 6.5 करोड़ सब्सक्राइबर के खाते में पैसे आने लगे हैं। ऐसे में सभी खाताधारक अपने पीएफ खाते को चेक कर रहे हैं कि उनके खाते में कितना PF का ब्याज का पैसा आया है।
