Pharma Stocks : कोहेंस लाइफ में लगा 20% का अपर सर्किट, सन फार्मा भी जोर से भागा, निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 2.5% चढ़ा
Pharma Stocks : बाजार के फोकस में आज सन फार्मा और कोहेंस लाइफ हैं। सन फार्मा ने फार्मा सेक्टर की सबसे बड़ी डील की है तो वहीं कोहेंस लाइफ के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके चलते आज ये दोनों शेयर लाइमलाइट में हैं
Sun Pharma-Organon Deal : सन फार्मा की कॉनकॉल में कहा गया है कि इस डील से बायोसिमिलर मार्केट में कंपनी की एंट्री होगी। यह डील कंपनी के लिए बदलाव का एक बड़ा मौका है
Pharma Stocks : बाजार ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की थी। यह गैप-अप टिकने में कामयाब रहा है। फिलहाल निफ्टी करीब 200 प्वाइंट चढ़कर 24100 के पास दिख रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में ऊपरी स्तरों पर थोड़ा दबाव दिखा है। मिडकैप और स्मॉलकैप जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। INDIA VIX करीब 5% फिसला है। फार्मा शेयरों में आज जोरदार तेजी है। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी चढ़ा है। सनफार्मा में जोरदार तेजी आई है। इसके अलावा पीरामाल फार्मा,जाइडस लाइफ और टोरेंट फार्मा 2% से ज्यादा चढ़े हैं। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल,रियल्टी और IT शेयरों में भी जोरदार तेजी है।
बाजार के फोकस में आज सन फार्मा और कोहेंस लाइफ हैं। सन फार्मा ने फार्मा सेक्टर की सबसे बड़ी डील की है तो वहीं कोहेंस लाइफ के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके चलते आज ये दोनों शेयर लाइमलाइट में हैं।
कोहेंस लाइफ में तेजी क्यों?
कोहेंस लाइफ (Cohance Lifesciences) के टॉप मैनेजमेंट में भारी बदलाव हुए हैं। उमंग वोहरा को एक्जिक्यूटिव चेयरमैन & ग्रुप CEO नियुक्त किया है। ये 1 मई से एक्जिक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे और 20 मई से ग्रुप CEO का पद संभालेंगे। विवेक शर्मा ने एक्जिक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। विवेक शर्मा 9 महीने स्पेशल एडवाइजर के तौर पर रहेंगे।
उमंग वोहरा का सुनहरा इतिहास
उमंग वोहरा को सिप्ला में दशकों का अनुभव है। इन्होंने सिप्ला को डायवर्सिफाइड ग्लोबल कंपनी बनाया। इनकी लीडरशिप में सिप्ला का EBITDA मार्जिन 10 साल में दोगुना हो गया था। इन्होंने अक्टूबर 2025 में सिप्ला के ग्रुप CEO पद से इस्तीफा दिया। 31 मार्च को सिप्ला में नोटिस पीरिएड पूरा हुआ।
कोहेंस लाइफ (Cohance Lifesciences) के शेयर पर नजर डालें तो फिलहाल ये शेयर 72 रुपए यानी 19.99 फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट में हैं। आज का इसका दिन का लो 379 रुपए है। कंपनी का 52 वीक लो 266.70 रुपए और 52 वीक हाई 1,165.90 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 13,895,686 शेयर है।
सन फार्मा के शेयर में शानदार तेजी
ऑर्गनॉन (Organon)डील के बाद सन फार्मा के शेयर में शानदार तेजी देखी जा रही है। सन फार्मा की इस बड़ी डील ने स्टॉक में पंख लगा दिए है। कंपनी US की फार्मा कंपनी Organon को खरीदेगी। 11.75 अरब डॉलर के इक्विटी वैल्यूएशन पर Organon का अधिग्रहण होगा। यह भारतीय फार्मा सेक्टर में सबसे बड़ी डील है। यह सौदा कैश और बैंक फाइनेंस के जरिए होगा। सन फार्मा 14 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर Organon का शेयर खरीदेगी। यह डील Organon के मौजूदा भाव से 24% प्रीमियम पर हुई है। इस डील के 2027 के शुरुआती महीनों में पूरी होने की उम्मीद है। इस डील के तहत सनफार्मा Organon के 8.5 अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान भी करेगी। शुक्रवार को US में Organon का शेयर 30% तक चढ़ा था। इस करार के लिए रेगुलेटरी और Organon शेयरहोल्डर्स की मंजूरी बाकी है।
दिलीप सांघवी का बयान
सन फॉर्मा के फाउंडर दिलीप सांघवी ने कहा है कि Organon अधिग्रहण से कंपनी की ग्लोबल स्थिति मजबूत होगी। Organon के अधिग्रहण से मजबूत ग्रोथ के मौके हैं। हालांकि कंपनी को कुछ निवेश की जरूरत पड़ेगी। Organon अधिग्रहण से लाइसेंसिंग क्षमता बढ़ेगी और नए बाजार में पकड़ मजबूत होगी। निवेशकों ने कर्ज लेवल को लेकर चिंताएं जताई हैं। जल्द से जल्द डेट चुकाने पर फोकस होगा।
सन फार्मा की कॉनकॉल
सन फार्मा की कॉनकॉल में कहा गया है कि इस डील से बायोसिमिलर मार्केट में कंपनी की एंट्री होगी। यह डील कंपनी के लिए बदलाव का एक बड़ा मौका है। Organon डील मजबूत ग्रोथ के मौके बनाएगी। डेट लेवल कम्बाइंड EBITDA का करीब 2.3 गुना है। डील के लिए बड़ी मात्रा में कर्ज लेने होंगे। जल्द से जल्द कर्ज चुकाने पर फोकस रहेगा। कंपनी के पास करीब 3.1 अरब डॉलर की नकदी मौजूद है। डील के बाद US से होने वाली आय का योगदान 27% होगा। भारत से 17% और यूरोप मार्केट से 28% योगदान होगा। दोनों एंटिटी से मिलकर 2.5 अरब फ्री कैश फ्लो जनरेट होगी। दोनों एंटिटी मिलकर आय 2 गुना कर देंगी।
सनफार्मा पर एक्सपर्ट्स की राय
सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि सन फार्मा US की फार्मा कंपनी Organon को 11.75 अरब डॉलर में खरीदेगी। शेयर पहले से ही गिर चुका है। डील बड़ी है,अच्छी भी लग रही है। लॉन्ग टर्म में ये डील कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
इस डील से कंपनी के कंबाइंड रेवेन्यू और मुनाफे में मजबूती आएगी। US पर निर्भरता घटेगी और ग्लोबल मार्केट में विस्तार होगा। वहीं, ELARA का कहना है कि डील का वैल्युएशन तर्कसंगत है। इससे कंपनी का वूमन हेल्थ कारोबार बढ़ेगा। कर्ज में बढ़ोतरी होगी लेकिन EBITDA के 2.3x के स्तर से इसे मैनेज किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।