Get App

PhonePe और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया FD-बेस्ड Wish क्रेडिट कार्ड, जानिये फायदे

PhonePe ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर नया Wish Credit Card लॉन्च किया है। यह कार्ड जल्द ही PhonePe ऐप पर ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए मिलेगा। इसका मकसद टियर-2 और टियर-3 शहरों के लोगों और पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों को आसान तरीके से क्रेडिट की सुविधा देना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 9:58 PM
PhonePe और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया FD-बेस्ड Wish क्रेडिट कार्ड, जानिये फायदे
PhonePe ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर नया Wish Credit Card लॉन्च किया है।

PhonePe ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ मिलकर नया Wish Credit Card लॉन्च किया है। यह कार्ड जल्द ही PhonePe ऐप पर ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए मिलेगा। इसका मकसद टियर-2 और टियर-3 शहरों के लोगों और पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वालों को आसान तरीके से क्रेडिट की सुविधा देना है। यह कार्ड एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़ा होगा, यानी कार्ड के लिए पहले कम से कम 2,000 रुपये की एफडी बनानी होगी। यही एफडी आपकी क्रेडिट लिमिट तय करेगी और साथ ही उस पर ब्याज भी मिलेगा।

Wish Credit Card RuPay नेटवर्क पर जारी किया गया है, जिससे यूजर्स इसे UPI पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके साथ कई रिवार्ड पॉइंट्स के फायदे भी मिलेंगे।

PhonePe ऐप से मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट पर 3% रिवार्ड पॉइंट्स

Scan & Pay या चुनिंदा ई-कॉमर्स खरीदारी पर 1% रिवार्ड पॉइंट्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें