Platinum Rate Today: आज शुक्रवार 17 अप्रैल को प्लैटिनम महंगा हुआ है। कल की तुलना में आज प्लैटिनम का रेट करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा है। देश में प्लैटिनम की कीमत 64,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी प्लैटिनम की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले 17 अप्रैल का रेट जान लें।
देश के अलग-अलग बड़े शहरों में प्लैटिनम की कीमत आमतौर पर ज्यादा बदलती नहीं है। 15 अप्रैल को 10 ग्राम प्लैटिनम का रेट करीब 64,030 रुपये रहा, यानी 1 ग्राम की कीमत लगभग 6,403 रुपये के आसपास थी। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में भी यही कीमत देखने को मिली।
दूसरी तरफ सोने के दाम अभी भी काफी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं और 10 ग्राम का भाव करीब 1.50 लाख रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में लोगों के खरीदारी करने का तरीका भी बदल रहा है। पहले जहां 24 और 22 कैरेट सोना ज्यादा पसंद किया जाता था, अब कई लोग अपने बजट के हिसाब से 18, 14 और यहां तक कि 9 कैरेट ज्वैलरी खरीदने लगे हैं।
महंगाई के असर के चलते ग्राहक अब कम कीमत में अच्छे डिजाइन और बेहतर वैल्यू चाहते हैं। इसी वजह से ज्वैलर्स भी हल्की और किफायती ज्वैलरी के नए विकल्प लेकर आ रहे हैं। इस बीच प्लैटिनम भी धीरे-धीरे लोगों की पसंद बनता जा रहा है, खासकर युवाओं के बीच इसके सिंपल और मॉडर्न डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं।
प्लैटिनम की कीमत - शुक्रवार 17 अप्रैल 2026