Platinum Rate Today: आज सोमवार 20 अप्रैल को प्लैटिनम सस्ता हुआ है। बीते हफ्ते शुक्रवार की तुलना में आज प्लैटिनम का रेट करीब 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। देश में प्लैटिनम की कीमत 62,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर आप भी प्लैटिनम की ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले 20 अप्रैल का रेट जान लें।
देश के बड़े शहरों में प्लैटिनम की कीमत आमतौर पर एक जैसी रहती है और इसमें ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलता। 15 अप्रैल को 10 ग्राम प्लैटिनम का भाव करीब 62,520 रुपये दर्ज किया गया, यानी 1 ग्राम की कीमत लगभग 6,252 रुपये रही। मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में भी रेट लगभग इसी स्तर पर रहे।
वहीं दूसरी ओर, सोने की कीमतें इन दिनों ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और 10 ग्राम का भाव करीब 1.50 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों का असर अब खरीदारी के ट्रेंड पर साफ दिखने लगा है। पहले जहां लोग 24 और 22 कैरेट सोने को प्राथमिकता देते थे, अब कई ग्राहक बजट को ध्यान में रखते हुए 18, 14 और यहां तक कि 9 कैरेट ज्वैलरी की ओर रुख कर रहे हैं।
महंगाई के दबाव के चलते ग्राहक अब कम कीमत में बेहतर डिजाइन और सही वैल्यू चाहते हैं। इसी वजह से ज्वैलर्स भी हल्की और किफायती ज्वैलरी के नए विकल्प पेश कर रहे हैं। इस बदलते ट्रेंड में प्लैटिनम भी तेजी से फेमस हो रहा है, खासकर युवाओं के बीच इसके सिंपल और मॉडर्न डिजाइन को लेकर आकर्षण बढ़ा है।
प्लैटिनम की कीमत - सोमवार 20 अप्रैल 2026