PM Awas Yojana के तहत आई दूसरी किश्त? तुरंत ऐसे चेक करें अपना अकाउंट- ये है आसान तरीका

पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की दूसरी किश्त अप्रैल महीने में खाते में आ चुकी है

अपडेटेड Sep 20, 2021 पर 2:29 PM

Pradhan Mantri Awas Yojana 2nd Installment: पीएम आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) की दूसरी किश्त अप्रैल महीने में खाते में आ चुकी है। अगर आपके पास पैसे नहीं आए हैं तो आप तुरंत अपना खाता चेक करें कि आपके पास किश्त अभी तक आई है या नहीं।

चेक करें अपना स्टेटस

- आप ऑनलाइन Application Status चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- यहां Citizen Assessment का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें
- नया पेज खुलेगा इस पर Track Your Assessment Status का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर भरिए और स्टेटस चेक करने के लिए मांगी गई जानकारी भरिए।
- इसके बाद राज्य, जिला और शहर का चुनाव कर सबमिट कर दीजिए।आपके आवेदन का स्टेट्स आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Post Office Scheme: हर महीने 1500 रुपये करें निवेश, मिलेंगे 35 लाख रुपये, जानिए पूरी स्कीम

आइए जानते हैं कैसे पीएम आवास योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं..

- pmaymis.gov.in पर जाकर कैसे करें आवेदन ( How To Apply For PMAY From pmaymis.gov.in)
- सबसे पहले आधाकारिक वेबसाइट  pmaymis.gov.in पर जाएं
- वेबसाइट के ऊपर आपको Citizen Assessment का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको आधार नंबर भरना होगा और चेक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भरें और सबमिट कर दें।
- सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन क्रमांक नंबर आएगा  इसका प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रख लें।


ये उठा सकते हैं इस स्कीम का फायदा


प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत 3 लाख से कम कमाने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसके पास कोई भी घर न हो, वह इसका लाभ उठा सकता है। इस स्कीम में सरकार की तरफ से 2.50 लाख की मदद दी जाती है। इसके तहत सरकार 3 किश्त में पैसे ट्रांसफर करती है। इसके तहत पहली किश्त में 50 हजार रुपये, दूसरी किश्त में 1.50 लाख रुपये, तीसरी किश्त में 50 हजार रुपये देती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।