प्रधानमंत्री जन धन खाता (PM Jan Dhan Account) योजना के तहत देश के गरीब लोगों का बैंक अकाउंट जीरो बैलेंस पर खोला जाता है। लोग चाहें तो अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जन धन खाता खुलवा सकते हैं। सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिये सभी योजनाओं का लाभ इसी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है। इस योजना में अकाउंट होल्डर्स का इंश्योरेंस भी किया जाता है।

लेकिन जन धन खाता की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाली ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी है। सरकार जन धन खाताधारकों को अकाउंट में पैसा नहीं होने की स्थिति में भी 5000 रुपये तक निकालने की सुविधा देती है, ताकि इमरजेंसी में गरीब परिवार अपनी जरूरत को पूरा कर सके। लेकिन इस सुविधा का लाभ पाने के लिए PM Jan Dhan Account की आधार (Aadhaar) से लिंक होना जरूरी है।

अगर आप भी 5000 रुपये ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का फायदा लेना चाहते हैं तो आज ही अपने जन धन खाते को आधार से लिंक कराएं। जन धन खाते पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा तब ही मिलेगी जब खाते में जीरो बैलेंस हो। यदि अकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराया गया है तो ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ ग्राहक को तभी मिलेगा जब पहले 6 महीने तक उसके खाते में पर्याप्त पैसे होंगे। इस दौरान उसे खाते से लेनदेन करते रहना होगा। खाता धारक को रुपे डेबिट कार्ड जारी किया जाता है ताकि उसे ट्रांजेक्शन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ऐसे लिंक होगा आधार

जन धन खाते को आधार से लिंक करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। इसके लिए आप अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस जाइए और वहां आधार से खाते लिंक करने वाले फॉर्म को भरकर जमा करा दीजिए। अगर आप अपना जनधन खाता खुलवाना चाहते हैं तो आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। यहां पर आपको जनधन खाते का फॉर्म भरना होगा। इसमें आवेदन करने वाले ग्राहक को अपना नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, वार्षिक आय और आश्रितों की संख्या आदि की जानकारी देनी होगी। आप पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, चुनाव आयोग द्वारा जारी वोटर आइडी कार्ड, मनरेगा जॉब कॉर्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए जन धन खाता खुलवा सकते हैं। 

जन धन अकाउंट के फायदे

- मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं

- फ्री मोबाइल बैंकिग की सुविधा

- 30000 रुपए तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर

- देशभर में पैसों के ट्रांसफर की सुविधा

- सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर

- बीमा और पेंशन प्रोडक्ट्स खरीदना आसान

- जमा राशि पर ब्याज मिलता है

- योजना ग्रामीण और शहरी सभी लोगों के लिए है

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।