JanDhan Account: अगर आपका पोस्ट ऑफिस में जन धन खाता है तो आपको भी 2 लाख रुपये का फायदा हो सकता है। प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana- PMJDY) के तहत देश के गरीबों का बैंक खाता जीरो बैलेंस पर खोला जाता है। ये खाता सभी पोस्ट ऑफिस और राष्ट्रीयकृत बैंको में खोला जा सकता है। PMJDY के तहत खुलवाए गए खातों में ग्राहको को कई सुविधाएं दी जाती है।
जनधन खाते में मिलती हैं यह सभी सुविधाएं..
1 6 महीने बाद ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है।
2 2 लाख रुपये तक एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलता है।
3 30,000 रुपये तक का लाइफ कवर भी मिलता है जो लाभार्थी की मृत्यु पर योगयता पूरी होने पर दिया जाता है।
5 खाते के साथ फ्री मोबाइल बैंकिंग की सुविधा भी मिलती है।
6 जन धन खाता खोलने वाले को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है जिससे वह खाते से पैसे निकलवा सकता है। ऑनलाइन खरीदारी में भी इसका इस्तेमाल कर सकता है।
7 जनधन खाता है तो पीएम किसान और श्रमयोगी मानधन जैसी योजनाओं के लिए पेंशन खाता आसानी से खुल जाएगा।
8 सभी सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे जन-धन खाते में आएगा।
पोस्ट ऑफिस में जनधन खाता खोलने के लिए चाहिए ये सभी डॉक्युमेंट्स
- आधार कार्ड या पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस या PAN कार्ड
- अथॉरिटी से जारी लेटर, जिसमें नाम, पता और आधार नंबर लिखा हो
- गेजेटेड आफिसर द्वारा जारी लेटर जिसपर खाता खुलवाने का अटेस्टेड फोटो लगा हो
पोस्ट ऑफिस जाकर खुल जाएगा खाता
अगर आप अपना नया जनधन खाता खोलना चाहते हैं तो नजदीकी पब्लिक सेक्टर बैंक ब्रांच या पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवाया जा सकता है। यहां आपको फॉर्म भरना होगा जिसमें नाम, मोबाइल नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, आवेदक का पता, नॉमिनी, व्यवसाय/रोजगार और सालाना आय आदि की जानकारी देनी होगी।
पुराने खाते को भी बनवा सकते हैं जनधन खाता