Get App

PM Kisan 21st instalment: पीएम किसान योजना पर बड़ा अपडेट, जानिए कब मिलेगा 21वीं किस्त का पैसा

PM Kisan 21st instalment: किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है। पहले माना जा रहा है कि सरकार दिवाली से पहले इसे त्योहारी तोहफे के रूप में दे सकती है। लेकिन, बिहार विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते उलझन बढ़ गई है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 19, 2025 पर 8:04 PM
PM Kisan 21st instalment: पीएम किसान योजना पर बड़ा अपडेट, जानिए कब मिलेगा 21वीं किस्त का पैसा
केंद्र सरकार कुछ राज्यों में पहले ही 21वीं किस्त जारी कर चुकी है।

PM Kisan 21st instalment: दिवाली से पहले देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे थे। किसानों को उम्मीद थी कि सरकार त्योहार से पहले 2,000 रुपये की अगली किस्त जारी कर देगी। इससे उनके घरों में त्योहार की खुशियां और बढ़ जाएंगी।

लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सरकार दिवाली पर यह किस्त जारी नहीं करेगी। अगली किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में ट्रांसफर की जा सकती है।

बिहार चुनाव से पहले हो सकता है ऐलान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार नवंबर के पहले हफ्ते में 21वीं किस्त की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि यह ऐलान बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से कुछ दिन पहले हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें