Get App

PM Kisan Yojana: किसान आज ही निपटा लें e-KYC से जुड़े ये जरूरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए अपना e-KYC पूरा करना अनिवार्य कर दिया है। सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की डेडलाइन 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 31, 2022 पर 3:23 PM
PM Kisan Yojana: किसान आज ही निपटा लें e-KYC से जुड़े ये जरूरी काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
किसान मोबाइल ऐप, किसान लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे E-KYC पूरा कर सकते हैं

प्रधानमंत्री किसान योजना (Pradhan Kisan Yojana) से जुड़े कामों को आज ही निपटा लें नहीं तो आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने किसान योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य eKYC की डेडलाइन बढ़ा दी थी। पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर दी गई जानकारी के अनुसार, सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की डेडलाइन 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गई है। पहले इसकी समय सीमा 31 मई, 2022 थी।

हजारों किसान 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब तक किसानों के बैंक खाते में 10 किस्त पहुंच चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11वीं किस्त ट्रांसफर कर सकती है। आपको बता दें कि केंद्र ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभार्थियों को जल्द से जल्द e-KYC पूरा करने को भी कहा है ताकि उन्हें 11वीं किस्त के रूप में 2,000 रुपये बिना किसी देरी के मिल सके।

ये भी पढ़ें- इंडियन एविएशन सेक्टर 'बिल्कुल सुरक्षित', भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस में 16 दिनों में 15 बार आई खामी: DGCA

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं जो प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। साल में तीन बार दो हजार रुपये किसानों के खाते में भेजी जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें