ये सरकारी स्कीम किसानों को देती है पेंशन, बुढ़ापे में हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये

PM Kisan Mandhan: बुढ़ापे में किसानों को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना नाम की एक स्कीम चलाई है। योजना की ऑफीशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना में छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे के वक्त पेंशन सुविधा का लाभ मिलता है

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 1:24 PM
PM Kisan Mandhan: बुढ़ापे में किसानों को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना नाम की एक स्कीम चलाई है

देश के किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं में किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) और किसान विकास पत्र नाम की योजनाएं प्रमुख हैं। हालांकि केंद्र सरकार की एक और योजना भी है जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं। इस योजना में किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा मिलती है। दरअसल किसानों के पास बुढ़ापे में कमाई का कोई भी साधन नहीं रह जाता है। किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान मानधन (PM Kisan Mandhan) नाम की स्कीम चलाई गई है।

क्या है किसान मानधन स्कीम

बुढ़ापे में किसानों को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना नाम की एक स्कीम चलाई है। योजना की ऑफीशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना में छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे के वक्त पेंशन सुविधा का लाभ मिलता है। इस स्कीम में किसानों को सरकार की तरफ से 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये की पेंशन दी जाती है।


कौन कर सकता है अप्लाई और क्या है प्रीमियम की रकम

पीएम किसान मानधन योजना 2 हेक्टेयर से कम जमीन वाले छोटे किसानों के लिए है। इसमें 18 से 40 साल तक की आयु वर्ग वाला कोई भी किसान रजिस्ट्रेशन करा सकता है। अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में इस योजना को शुरू करता है तो हर महीने उसे 55 रुपये जमा करना होगा। वहीं अगर कोई 40 साल की उम्र से इस योजना को शुरू करता है तो उसे हर महीने 200 रुपये जमा करना होगा।

Gold Price: इतना सस्ता हुआ 10 ग्राम सोना, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

1- इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी वेबसाइट maandhan.in वेबसाइट पर जाकर क्लिक हेयर टू अप्लाई नाउ के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर सामने आएगा वहां पर आपको सेल्फ इनरोलमेंट के विकल्प को चुनना होगा।

2- दूसरे स्टेप में आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुल कर आएगा, जहां आपको अपना पूरा नाम और ई-मेल आइडी भरकर दिए गए कैप्चा कोड को इंटर करके कर एक OTP जनरेट करना होगा। इसके बाद आपके नंबर पर एक OTP आएगा, आपको उसे इंटर करना है।

3- तीसरे स्टेप में OTP भरने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। उस नए पेज पर आपको इनरोलमेंट के विकल्प पर 'प्रधानमंत्री किसान मानधन' के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल कर आएगा, उस फार्म में आपको मांगी गई सारी जानकारियों को दर्ज करके और घोषणा की सहमति देकर सबमिट पर क्लिक करना होगा। आप अगर चाहें तो अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर भी योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।