Gold Price: इतना सस्ता हुआ 10 ग्राम सोना, चेक करें 14 से 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today 27th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज फिर करेक्शन आया। हालांकि, रेट अभी भी 10 ग्राम सोने का भाव 57,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। गोल्ड रेट में आज 76 रुपये का करेक्शन आया और दाम 57,062 रुपये पर आ गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुधवार को 57,138 रुपये पर बंद हुआ था। कल गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बुलियन मार्केट देशभर में बंद रहे।

अपडेटेड Jan 27, 2023 पर 12:44 PM
Gold Price: आज 10 ग्राम सोने का भाव में आया थोड़ा करेक्शन।

Gold Silver Price Today 27th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज फिर करेक्शन आया। हालांकि, रेट अभी भी 10 ग्राम सोने का भाव 57,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। गोल्ड रेट में आज 76 रुपये का करेक्शन आया और दाम 57,062 रुपये पर आ गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुधवार को 57,138 रुपये पर बंद हुआ था। कल गुरुवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बुलियन मार्केट देशभर में बंद रहे।। चांदी के भाव में 456 रुपये की गिरावट आई और दाम 68,350 रुपये पर आ गई। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।

57,000 रुपये के ऊपर गोल्ड

गोल्ड 57,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। बीते शुक्रवार को भाव 57,000 रुपये के ऊपर चला गया था और तब से दाम 57,000 रुपये से नीचे नहीं आया है। हालांकि, रेट में करेक्शन जरूर आया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 69 रुपये की गिरावट आई और आज ये 52,269 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर आज 25 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बुधवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 27 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 25 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 57062 57138 -76
Gold 995 (23 कैरेट) 56834 56909 -75
Gold 916 (22 कैरेट) 52269 52338 -69
Gold 750 (18 कैरेट) 42797 42854 -57
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33381 33426 -45
Silver 999 68350 Rs/Kg 67894 Rs/Kg -456 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में रह सकती है तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

सेबी का प्रस्तावित ASBA रूल ब्रोकरों की मनमानी पर लगाएगा रोक, जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।