PM kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे अगर आप डबल उठाना चाहते हैं तो यह काम आपको फटाफट करना होगा। इसके बाद जब किस्त आएगी तो सबको 2,000 रुपये मिलेंगे, 4,000 रुपये दिए जाएंगे। अगले 3 दिन में रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि आपको 4000 रुपये मिल सकें।
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 सितंबर तक करा लें। ऐसे में उन्हें 4,000 रुपये मिलेंगे। उन्हें लगातार दो किस्तें मिलेंगी। यदि आपकी एप्लीकेशन स्वीकार कर ली जाती है तो अक्टूबर या नवंबर में आपको 2000 रुपये मिल जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में भी 2000 रुपये की किस्त आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों हर साल 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। जिसे हर 4 महीने में किस्त जारी की जाती है। कुल मिलाकर सालाना 3 किस्तों में पैसे दिए जाते हैं। हर एक किस्त में 2,000 दिए जाते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की है जरूरत
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसान को आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड नहीं होने पर इसका लाभ नहीं मिलता। आप वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। खेती योग्य जमीन जिसके नाम से हैं, उन्हीं को पैसे मिलते हैं। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।