PM kisan Samman Nidhi: केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कई फायदे वाली योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi Scheme) या पीएम किसान योजना काफी अहम है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में हर साल 6000 रुपये जमा करती है। सरकार इन पैसों को साल भर में 3 किस्तों में भेजती है। हर किस्त में 2,000 रुपये दिए जाते हैं।

केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते 8वीं किस्त के 2,000 रुपये जारी कर दिए हैं। ये किस्त अप्रैल-जुलाई की है। सरकार ने 9.5 करोड़ किसानों 20,667 करोड़ रुपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए हैं।  के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं।

अगर आपका नाम भी पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड है, तो आपको यह चेक कर लेना चाहिए कि योजना की 8वीं किस्त के 2,000 रुपये आपके अकाउंट में आ गए या नहीं। अगर पैसे नहीं मिले हैं तो आप शिकायत भी कर सकते हैं।

सिर्फ इन्हीं किसानों को मिलता है फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केवल उन्हीं किसानों को इसका फायदा मिलता है जिनके पास 2 हेक्टेयर यानी 5 एकड़ कृषि योग्य खेती हो। अब सरकार ने जोत की सीमा को खत्म कर दी है। लेकिन अगर कोई इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता है तो उसे पीएम किसान सम्मान निधि से बाहर रखा गया है। इसमें वकील, डॉक्टर, सीए आदि भी इस योजना से बाहर हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।