PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार किसानों को मौजूदा संकट से बचाने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत देश के किसानों को हर तीन महीने में 2,000 रुपये कैश उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाते हैं। यानी साल भर में 6000 रुपये केंद्र सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं।
अब तक किसानों को 7 किस्तों में पैसे मिल चुके हैं। इसकी आठवीं किस्त आने का समय हो गया है। फिलहाल अभी तक तारीख निश्चित नहीं हो सकी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि इस महीने के आखिरी तक 20 से 25 तारीख के बीच 2-2 हजार रुपये की किस्त सभी किसानों के बैंक अकाउंट (Bank Account) में पहुंच जाएगी।
दरअसल, पीएम मोदी खुद हर चार महीने पर इसे रिलीज करते हैं। इस बार अभी वो चुनाव में व्यस्त हैं। लिहाजा अभी तक किसान निधि का पैसा रिलीज करने के बारे में कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
इस तरह चेक करें अपना नाम
सबसे पहले आपको पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर विजट करना होगा। इसके बाद दाई तरफ आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा। उसमें आपको Beneficiary status पर क्लिक करना होगा। फिर एक नया पेज खुलेगा। इसमें आधार नंबर, बैंक अकाउंट या फिर मोबाइल नंबर सेलेक्ट करना है। इनमें से किसी एक के जरिए आप अपना स्टेटस देख सकते हैं। इसमें आपको किस्त के हिसाब से पूरी जानकारी मिल जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
