Get App

PM Kisan: अगले हफ्ते आएगी पीएम किसान की 21वीं किश्त? यहां जानें किसान कैसे लिस्ट में चेक कर सकते हैं अपना नाम

PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार की ओर से मिलने वाली यह किश्त नवंबर के दूसरे हफ्ते में किसानों के बैंक खातों में आने की उम्मीद है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 6:30 PM
PM Kisan: अगले हफ्ते आएगी पीएम किसान की 21वीं किश्त? यहां जानें किसान कैसे लिस्ट में चेक कर सकते हैं अपना नाम
PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

PM Kisan: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 21वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार की ओर से मिलने वाली यह किश्त नवंबर के दूसरे हफ्ते में किसानों के बैंक खातों में आने की उम्मीद है। इस योजना के तहत किसानों को सालभर में 6,000 रुपये दिये जाते हैं। ये तीन किश्तों में 2,000-2,000 रुपये के तौर प सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं

पीएम किसान योजना की शुरुआत छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी। अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है। पिछली यानी 20वीं किश्त अगस्त 2024 में जारी की गई थी, जिससे देशभर के 9.8 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ था। अब नवंबर शुरू हो चुका है, और किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही अगली किश्त भी उनके खाते में पहुंच जाएगी।

कब आएगी 21वीं किश्त

सरकार आमतौर पर हर चार महीने में एक बार यह अमाउंट भेजती है। इस हिसाब से अगली किश्त नवंबर में आनी तय है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कृषि मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पहले या दूसरे सप्ताह में पेमेंट शुरू हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें