Get App

PM Kisan 22nd Installment: किसानों को कब मिलेगी 22वीं किश्त? जानिए डिटेल्स

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किश्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान कर रहे हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 5:32 PM
PM Kisan 22nd Installment: किसानों को कब मिलेगी 22वीं किश्त? जानिए डिटेल्स
PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किश्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान कर रहे हैं।

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 22वीं किश्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान कर रहे हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। यह अमाउंट साल में तीन किस्तों में दी जाती है। अब तक सरकार किसानों के खातों में 21 किस्तें भेज चुकी है।

पिछली यानी 21वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से जारी की थी। उस समय करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस योजना के तहत अब तक किसानों को कुल मिलाकर 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की अमाउंट दी जा चुकी है।

क्या है PM Kisan योजना?

PM Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये मिलते हैं। यानी साल में तीन बार यह अमाउंट दी जाती है। पहली किश्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें