PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार की तरफ से किसानों को सालाना 6,000 रुपये दिए जाते हैं। सरकार हर तीन महीने में किसानों को 2,000 रुपये मुहैया कराती है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों हर महीने 3,000 रुपये मुहैया करा रही है और साल भर 36,000 रुपये दे रही है। वो भी बिना किसी नुकसान के।

अगर आपको भी पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे मिलते हैं तो आपको भी साल भर में 36,000 रुपये हासिल करने का हक मिला हुआ है। दरअसल जिन्हें भी पीएम किसान की सम्मान निधि मिलती है उन सभी किसानों को पीएम किसान मानधन योजना का लाभ मिलता है। आपको सिर्फ इस योजना से जुड़ना है और बिना जेब ढीली किए आपको इस योजना के जरिए हर महीने 3,000 रुपये मिलने लगेंगे।

ऐसे उठाएं फायदा

बता दें कि पीएम किसान मानधन योजना के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है। इसमें 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये पेंशन दी जाती है। यदि कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई डॉक्यूमेंट्स देने की जरूरत नहीं है। इसका कारण ये है कि ये सभी डॉक्यूमेंट्स केंद्र सरकार के पास हैं।

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना से जो पैसे मिलते हैं आप सीधे उन्हें मानधन में ट्रांसपर करने के ऑप्शन को चयन कर सकते हैं। मानधन योजना लेने के बाद पीएम किसान से जो पैसे आएंगे वो सीधे आपके मानधन योजना में चले जाएंगे। यानी कि सालाना आपका 6,000 रुपये प्रीमियम कट जाएगा। कुल मिलाकर जेब से बिना खर्च किए किसानों को सालाना 36,000 रुपये मिलने लगेंगे। अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलता है तब भी आप पीएम मान धन योजना में शामिल हो सकते हैं। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।